1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: नोएडा की सोसाइटी में महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

यूपी: नोएडा की सोसाइटी में महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2019 12:15 pm IST,  Updated : Feb 25, 2019 12:15 pm IST

पार्श्वनाथ सोसाइटी में एक महिला को बंधक बना कर सामूहिक बलात्कार की खबर सामने आई है।

Woman gangraped in Parshwanath Society of Noida, both accused arrested | Representational Image- India TV Hindi
Woman gangraped in Parshwanath Society of Noida, both accused arrested | Representational Image

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के थाना कासना क्षेत्र स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी में एक महिला को बंधक बना कर सामूहिक बलात्कार की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला से कथित तौर पर 2 लोगों ने सोसाइटी के फ्लैट में बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी के पिता सेना में अधिकारी रह चुके हैं।

एसपी (ग्रामीण) विनीत जायसवाल ने सोमवार को बताया कि जनपद आगरा की रहने वाली एक महिला को घुमाने का झांसा दे कर राकेश नामक व्यक्ति ग्रेटर नोएडा स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी ले कर आया। राकेश भी आगरा का रहने वाला है। राकेश और पार्श्वनाथ सोसायटी के मकान नंबर 1001 में रहने वाले आफताब चड्ढा ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। एसपी ने बताया कि महिला ने बीती रात किसी तरह पुलिस को सूचित किया। 

एसपी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी आफताब चड्डा के पिता आर्मी में मेजर के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जायसवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप की बात स्वीकार की है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत