1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के गठन को हरी झंडी

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के गठन को हरी झंडी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 02, 2018 09:47 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 09:47 pm IST

मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया...

yogi adityanath- India TV Hindi
yogi adityanath

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के गठन को आज हरी झंडी दे दी। मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया।

बैठक के बाद राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अलग अलग शहरों में मेट्रो कारपोरेशन के गठन से परियोजनाओं के कार्यान्वयन में विलंब होता था इसलिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के गठन का निर्णय किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को पुनर्गठित कर इसे 'सिंगल स्पेशल परपज वेहिकिल' (एकल विशेष प्रयोजन साधन) का स्वरूप दिया जाएगा।

योगी सरकार ने यह निर्णय महाराष्ट्र रेल कॉरपोरेशन (माहा मेट्रो) की तर्ज पर लिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत