1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नारी गरिमा की रक्षा के लिए तीन तलाक बिल पास होना जरूरी था: योगी आदित्यनाथ

नारी गरिमा की रक्षा के लिए तीन तलाक बिल पास होना जरूरी था: योगी आदित्यनाथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 30, 2019 07:42 pm IST,  Updated : Jul 30, 2019 07:42 pm IST

राज्यसभा से तीन तलाक बिल पास होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नारी गरिमा की रक्षा के लिए तीन तलाक बिल का पास होना जरूरी था।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath

नई दिल्ली: राज्यसभा से तीन तलाक बिल पास होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नारी गरिमा की रक्षा के लिए तीन तलाक बिल का पास होना जरूरी था। यह भारतीय संसद के लिए बड़ा ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। आपको बता दें कि आज राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास हो गया।

तीन तलाक बिल में तीन तलाक का अपराध सिद्ध होने पर संबंधित पति को तीन साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है। मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक को राज्यसभा ने 84 के मुकाबले 99 मतों से पारित कर दिया। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है। इससे पहले उच्च सदन ने विधेयक को प्रवर समिति में भेजने के विपक्षी सदस्यों द्वारा लाये गये प्रस्ताव को 84 के मुकाबले 100 मतों से खारिज कर दिया। 

विधेयक पर लाये गये कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के एक संशोधन को सदन ने 84 के मुकाबले 100 मतों से खारिज कर दिया। विधेयक पारित होने से पहले ही जदयू एवं अन्नाद्रमुक के सदस्यों ने इससे विरोध जताते हुए सदन से बहिर्गमन किया। (इनपुट-भाषा)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत