1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: CM योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, खेत में उतारना पड़ा हेलीकॉप्टर

UP: CM योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, खेत में उतारना पड़ा हेलीकॉप्टर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2018 03:42 pm IST,  Updated : May 15, 2018 03:42 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को कासगंज पहुंचे योगी के हेलीकप्टर को आपात स्थित में एक खेत में उतारना पड़ा। 

Yogi Adityanath's chopper forced to land on a field in Kasganj district- India TV Hindi
Yogi Adityanath's chopper forced to land on a field in Kasganj district Image Source : ANI

लखनऊ/कासगंज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को कासगंज पहुंचे योगी के हेलीकप्टर को आपात स्थित में एक खेत में उतारना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। योगी ने आंधी तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर मदद का आश्वासन दिया। 

सूत्रों ने बताया कि जिस जगह हेलीकप्टर को उतारने के लिए हेलीपैड बनाया गया था, वहां आसपास बहुत पेड़ होने की वजह से पायलट ने हेलीकप्टर उतारने से मना कर दिया। बाद में पायलट ने हेलीकप्टर को एक खेत में उतारा। प्रशासनिक स्तर पर हुई इस भारी चूक के बाद कासगंज के जिलाधिकारी आर. पी. सिंह पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। सुरक्षा मुख्यालय ने सुरक्षा में हुई इस चूक को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

खेत में हेलीकप्टर उतरने के बाद करीब 200 मीटर पैदल चलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंधी तूफान में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने पहुंचे। मृतकों के परिजनों के हाल-चाल लेने के लिए वह यहां करीब 20 मिनट तक रुके।उन्होंने पीड़ित परिवार से घायलों के उपचार के बारे में पूछताछ की। पीड़ितों के अच्छे उपचार के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दिल्ली से कासगंज पहुंचे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत