1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद: कार को रास्ता नहीं देने पर युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद: कार को रास्ता नहीं देने पर युवक की गोली मारकर हत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 29, 2019 11:39 pm IST,  Updated : Dec 29, 2019 11:39 pm IST

गाजियाबाद में कार को रास्ता नहीं देने पर एक 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

गाजियाबाद: कार को रास्ता नहीं देने पर एक 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल की गयी पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। मामला गाजियाबाद की घुकना कालोनी के पास भीम तिराहे का है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को रात साढ़े नौ बजे घुकना कालोनी के पास भीम तिराहे पर आशीष अपने दोस्त से बात कर रहा था तभी आरोपी कृष्ण पाल अपनी कार के साथ वहां आया और उन्हें वहां से हटकर कहीं और जाकर बात करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर आशीष और पाल में बहस हो गई जिसके बाद पाल आशीष को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। 

पुलिस अधीक्षक(नगर) मनीष मिश्रा ने पीटीआई भाषा को बताया कि सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और शनिवार रात 11:45 बजे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान हरवंस नगर कालोनी निवासी पाल ने आशीष की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत