1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ईयरफोन लगाकर पटरी पार कर रहा था युवक, ट्रेन से कटकर मौत

ईयरफोन लगाकर पटरी पार कर रहा था युवक, ट्रेन से कटकर मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2019 11:12 am IST,  Updated : Jul 26, 2019 11:26 am IST

युवाओं में ईयर फोन लगाकर घूमने का शौक किस तरह उनकी जान पर भारी पड़ रहा है इसकी एक बानगी मथुरा में दिखाई दी।

Train Accident - India TV Hindi
Train Accident 

मथुरा। युवाओं में ईयर फोन लगाकर घूमने का शौक किस तरह उनकी जान पर भारी पड़ रहा है इसकी एक बानगी म‍थुरा में दिखाई दी। मथुरा में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जांच में पता चला कि वह युवक कान में ईयर फोन लगाकर रेल की पटरी पार कर रहा था। वहीं ईयरफोन के चलते उसे ट्रेन का हार्न नहीं सुनाई दिया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि ईयरफोन लगाकर संगीत सुनते हुए पटरी पार कर रहे असगरपुर गांव निवासी दीपक कुमार (18) को ट्रेन की आवाज संभवत: नहीं सुनाई दी और वह हादसे का शिकार हो गया। 

दीपक गोविंद नगर से गुजर रही दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन का बी-फाटक ईयरफोन लगाकर पार कर रहा था। तभी ट्रेन आ गई और वह दुर्घटना का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत