1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP में 2 मोटरसाइकिल की टक्कर में पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों की मौत, 1 घायल

UP में 2 मोटरसाइकिल की टक्कर में पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों की मौत, 1 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2022 03:27 pm IST,  Updated : Mar 19, 2022 03:27 pm IST

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जिला सुलतानपुर में तैनात कॉन्स्टेबल प्रवेश सरोज (30) होली पर घर आये थे। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार की शाम मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, कि प्रतापगढ़ पट्टी मार्ग पर खमपुर गांव के निकट सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल उनसे टकरा गई।

Accident- India TV Hindi
Accident Image Source : FILE/REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • 2 मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर
  • हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया
  • दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

प्रतापगढ़ (उप्र): उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के थाना कंधई क्षेत्र के खमपुर गांव के निकट दो मोटरसाइकिल के बीच आमने सामने की टक्कर में एक पुलिसकर्मी (कॉन्स्टेबल) सहित दो लोगों की मौत हो गयी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि जिला सुलतानपुर में तैनात कॉन्स्टेबल प्रवेश सरोज (30) होली पर घर आये थे। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार की शाम मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, कि प्रतापगढ़ पट्टी मार्ग पर खमपुर गांव के निकट सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल उनसे टकरा गई।

हादसे में प्रवेश सरोज और दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार अनिल कुमार गौतम (24) और विनय (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उपचार के लिए तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने प्रवेश और अनिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य घायल का उपचार चल रहा है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत