1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबादः स्कूल की दीवार गिरने से नाले के निर्माण में लगे 3 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत

गाजियाबादः स्कूल की दीवार गिरने से नाले के निर्माण में लगे 3 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2022 04:42 pm IST,  Updated : Mar 23, 2022 04:42 pm IST

स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल मजदूरों को एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

गाजियाबाद में स्कूल की दीवार गिरने से 3 की मौत(प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
गाजियाबाद में स्कूल की दीवार गिरने से 3 की मौत(प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • स्कूल की दीवार गिरने से मजदूरों की मौत
  • हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित
  • जांच कमेटी को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक स्कूल की दीवार ढह जाने पर तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना प्रताप विहार इलाके में हुई, जहां मंगलवार देर रात नगर निगम द्वारा सीवर लाइन संबंधी कार्य किया जा रहा था। तभी, इससे लगी स्कूल की एक दीवार ढह गई और वहां काम कर रहे पांच मजदूर उसके नीचे दब गए।  

स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल मजदूरों को एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मुकेश, अहजाज और तौकीर के रूप में हुई है, वे सभी बिहार के रहने वाले थे। पुलिस ने कहा कि घायल मजदूरों का उपचार जारी है। 

हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित

स्कूल की दीवार गिरने से मजदूरों की मौत के इस मामले में जांच के लिए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी में चीफ इंजीनियर समेत जीएम जलकल को भी शामिल किया गया है। जांच कमेटी को तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपने के लिए कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत