1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Agniveer Bharti: आगरा और मुजफ्फरनगर में अग्निवीर बनने के लिए युवा आज से दिखाएंगे दमखम, जनपदवार अभ्यर्थी लगाएंगे दौड़

Agniveer Bharti: आगरा और मुजफ्फरनगर में अग्निवीर बनने के लिए युवा आज से दिखाएंगे दमखम, जनपदवार अभ्यर्थी लगाएंगे दौड़

 Published : Sep 20, 2022 11:36 am IST,  Updated : Sep 20, 2022 11:40 am IST

Agniveer Bharti: जानकारी के अनुसार, मेरठ क्षेत्र के 13 जिलों से अग्निवीर भर्ती के लिए 1 लाख 64 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा आगरा क्षेत्र के 12 जिलों से 1 लाख 75 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Agniveer Bharti- India TV Hindi
Agniveer Bharti Image Source : PTI

Highlights

  • आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी भर्ती रैली
  • मुजफ्फरनगर में चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में होगी भर्ती
  • भर्ती की प्रक्रिया आज 20 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्तूबर तक चलेगी

Agniveer Bharti: देश की सेना में नए जवानों की भर्ती के लिए अग्निवीर योजना के तहत आज आगरा और मुज्जफरनगर में भर्ती रैली हो रही है।अग्निवीर सैनिकों की ये भर्ती की प्रक्रिया आज 20 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्तूबर तक चलेगी। भर्ती अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मेरठ क्षेत्र के 13 जिलों से अग्निवीर भर्ती के लिए 1 लाख 64 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा आगरा क्षेत्र के 12 जिलों से 1 लाख 75 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं।

आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी भर्ती रैली

भर्ती से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में आज अग्निवीर भर्ती रैली हो रही है। रैली में करीब 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा और जब तक भर्ती चलेगी तब तक आगरा मथुरा हाईवे पर वाहनों के लिए रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। करीब 12 जिलों के पौने दो लाख युवाओं ने भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं रैली में फर्जी अभ्यर्थियों की धरपकड़ के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि पूर्व में सेना से जुड़ी भर्तियों में फर्जी अभ्यर्थी काफी बड़ी मात्रा में सामने आते रहे हैं। इस बार ऐसा न हो, इसके लिए पूरा इंतजाम किया गया है।

मुजफ्फरनगर में चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में होगी भर्ती रैली 

इसके अलावा मुजफ्फरनगर में भर्ती रैली के दौरान आज गौतमबुद्धनगर जिले के युवाओं की भर्ती होनी है। भर्ती रैली जिले के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में गौतमबुद्धनगर, जेवर और दादरी तहसील के युवा शामिल होंगे। इसके बाद कल यानी 21 सितंबर को हापुड़ जिले के हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर तहसील के युवाओं की भर्ती रैली होगी। सोमवार देर रात तक गौतमबुद्धनगर से हजारों अभ्यर्थी यहां पहुंच गए थे। सेना ने भर्ती स्थल एवं आसपास को क्षेत्र अपने कब्जे में ले लिया है। स्टेडियम एवं नुमाइश ग्राउंड से आने जाने के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। सेना ने जनपदवार भर्ती शेयडूल तैयार किया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत