1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Amethi News: आमने सामने आ रहे ट्रकों में भिड़ंत, एक की मौत और तीन घायल

Amethi News: आमने सामने आ रहे ट्रकों में भिड़ंत, एक की मौत और तीन घायल

 Published : Jun 17, 2022 08:20 pm IST,  Updated : Jun 17, 2022 08:20 pm IST

Amethi News: शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में सड़क किनारे खडे़ एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

Highlights

  • ट्रक की चपेट में आए आसाराम की मौके पर मौत
  • घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज
  • टायर फटने से अनियंत्रित हो दुकान में घुसा गया था ट्रक

Amethi News: अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में सड़क किनारे खडे़ एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जायस भेजा। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टक्कर इतनी भीषण कि दूसरे ट्रक का फटा टायर

पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया बहादुरपुर के पास तेज रफ्तार दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे एक ट्रक का टायर फट गया। उन्होंने बताया कि टायर फटने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर बगल की दुकान में घुस गया। सिंह ने बताया कि इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े आसाराम (उम्र 32 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती

थाना प्रभारी के मुताबिक इस दुर्घटना में ट्रक के चालक सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। इन सभी घायल लोगों को  इलाज के लिए जायस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां इन सबका इलाज चल रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत