1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Omicron के बढ़ते मामले के बीच बोले सीएम योगी, "ये वायरस अब कमजोर पड़ चुका, लेकिन सतर्कता जरूरी"

Omicron के बढ़ते मामले के बीच बोले सीएम योगी, "ये वायरस अब कमजोर पड़ चुका, लेकिन सतर्कता जरूरी"

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2022 11:36 am IST,  Updated : Jan 03, 2022 11:36 am IST

मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ में 15 से 18 साल तक के लोगों के टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से कहा, “यह सच है कि ओमीक्रोन तेजी से फैलता है लेकिन यह भी सत्य है की दूसरी लहर की तुलना में Omicron स्वरूप काफी कमजोर है।"

CM Yogi- India TV Hindi
CM Yogi Image Source : PTI

Highlights

  • कोविड के डेल्टा स्वरूप से प्रभावित हुए लोगों को ठीक होने में 15 से 25 दिन लगे थे- CM Yogi
  • Omicron के हालात पर सीएम योगी ने दी जानकारी
  • जानें- पूरी बातें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड के नए स्वरूप Omicron को सिर्फ एक 'सामान्य वायरल फीवर' (बुखार) करार देते हुए कहा है कि यह वायरस अब कमजोर पड़ चुका है। लेकिन फिर भी सतर्कता बरतना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ में 15 से 18 साल तक के लोगों के टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से कहा, “यह सच है कि ओमीक्रोन तेजी से फैलता है लेकिन यह भी सत्य है की दूसरी लहर की तुलना में Omicron स्वरूप काफी कमजोर है। यह मात्र एक सामान्य वायरल फीवर है। लेकिन सतर्कता और सावधानी किसी भी बीमारी में आवश्यक होती है। घबराने की आवश्यकता नहीं है।” 

उन्होंने कहा कि पिछले साल मार्च-अप्रैल में कोविड के डेल्टा स्वरूप से प्रभावित हुए लोगों को ठीक होने में 15 से 25 दिन लगे थे और ठीक होने के बाद भी उन्हें काफी परेशानियां थी “लेकिन Omicron के मामले में अब तक इस प्रकार की स्थिति नहीं है और वायरस अब कमजोर पड़ चुका है लेकिन फिर भी जिन्हें पहले से ही कई बीमारियां हैं उन्हें इस दृष्टि से बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। सरकार ने सतर्कता के मद्देनजर नाइट कर्फ्यू की व्यवस्था लागू की है।” 

योगी ने कहा, “प्रदेश में Omicron के अब तक केवल आठ मामले आए हैं जिनमें से तीन पहले ही ठीक हो चुके हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं।” प्रदेश में 15 से 18 आयुवर्ग के लिए आज से शुरू टीकाकरण कार्यक्रम का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा इस अभियान के तहत राज्य में करीब एक करोड़ 40 लाख लोगों को टीके लगाए जाएंगे इसके लिए प्रदेश में 2150 बूथ बनाये गये हैं। राजधानी लखनऊ में ही 39 ऐसे केंद्र बनाए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर हम प्रदेश में 18 से अधिक उम्र के वर्ग की बात करें तो 20 करोड़ 25 लाख से अधिक लोगों को अब तक टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 12 करोड़ 84 लाख 94 हजार 516 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली है जबकि सात करोड़ 40 लाख 93 हजार 819 लोगों ने दोनों खुराक ले ली हैं।

 

इनपुट- भाषा

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत