1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Atique Ahmed Son Surrendered: माफिया और बाहुबली नेता अतीक अहमद के छोटे बेटे ने कोर्ट में किया सरेंडर, 6 महीने से था फरार

Atique Ahmed Son Surrendered: माफिया और बाहुबली नेता अतीक अहमद के छोटे बेटे ने कोर्ट में किया सरेंडर, 6 महीने से था फरार

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 30, 2022 02:48 pm IST,  Updated : Jul 30, 2022 03:02 pm IST

Atique Ahmed Son Surrendered: अली पर करेली थाने में रंगदारी और धमकी देने का मामला दर्ज था। बता दें कि अली 6 महीने से फरार चल रहा था और उस पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

Atique Ahmed- India TV Hindi
Atique Ahmed Image Source : FILE

Highlights

  • अतीक अहमद के छोटे बेटे अली ने किया सरेंडर
  • अली पर करेली थाने में रंगदारी और धमकी देने का मामला
  • अली पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था

Atique Ahmed Son Surrendered: माफिया और बाहुबली नेता अतीक अहमद के छोटे बेटे अली ने प्रयागराज सेशन कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अली पर करेली थाने में रंगदारी और धमकी देने का मामला दर्ज था। बता दें कि अली 6 महीने से फरार चल रहा था और उस पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बता दें कि अली की फरारी के बाद उन पर इनाम घोषित किया गया था और पुलिस ने कहा था कि अली का पता बताने वाले को ये इनाम राशि दी जाएगी और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली अहमद खुल्दाबाद के चकिया मोहल्ले का रहने वाला है। बीते साल उस पर आरोप था कि उसने प्रापर्टी डीलर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और हमला किया। इसके बाद उसके खिलाफ करेली थाने में मुकदमा कायम हुआ था।

पुलिस को मिला था पश्चिम बंगाल में होने का सुराग

हालही में पुलिस को ऐसा इनपुट मिला था कि अली अपने साथियों के साथ पश्चिम बंगाल के खिदिरपुर स्थित एक अपार्टमेंट में छिपा है। इस दौरान एसटीएफ ने बंगाल पुलिस की मदद से वहां छापेमारी की थी। हालांकि वह पकड़ में नहीं आया था और पुलिस की छापेमारी से पहले ही फ्लैट छोड़कर भाग निकला था।

अतीक अहमद के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही यूपी सरकार 

यूपी की योगी सरकार माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बाहुबली नेता और माफिया अतीक अहमद के खिलाफ भी यूपी सरकार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। हालही में ये जानकारी सामने आई थी कि सूबे में माफियाओं के कब्ज़े से खाली हुई जमीन पर गरीबों के लिए सस्ते मकान बन रहे हैं। इसकी शुरुआत प्रयागराज में माफिया घोषित किए गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के कब्जे से खाली हुई जमीन पर की गई थी।

अतीक के दोनों बेटों पर इनाम था

पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के दोनों बेटों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इन दोनों की तलाश में जुटी थी और गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी। अतीक अहमद के बड़े बेटे का नाम मोहम्मद उमर है और उस पर लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल का अपहरण कर देवरिया जेल में अपने पिता के पास ले जाने और मारपीट का मामला दर्ज है। इस मामले की जांच सीबीआई के पास है। वहीं छोटे बेटे अली अहमद पर प्रयागराज के प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट, धमकी और रंगदारी का मामला दर्ज है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत