1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 'मुलायम सिंह यादव को दिया जाए भारत रत्न', समाजवादी पार्टी प्रवक्ता ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र

'मुलायम सिंह यादव को दिया जाए भारत रत्न', समाजवादी पार्टी प्रवक्ता ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र

 Published : Oct 12, 2022 08:56 pm IST,  Updated : Oct 12, 2022 08:56 pm IST

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के लिए भारत रत्न की मांग की है। आईपी सिंह ने इसके लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

Mulayam Singh Yadav- India TV Hindi
Mulayam Singh Yadav Image Source : PTI

Highlights

  • मुलायम सिंह यादव को दिया जाए भारत रत्न
  • समाजवादी पार्टी प्रवक्ता ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र
  • पहले भी उठ चुकी है ऐसी मांग

मुलायम सिंह यादव एक ऐसे समाजवादी नेता थे, जिनका सम्मान हर दल के नेता और हर विचारधारा के लोग करते थे इसमें कोई दोराय नहीं है। उनकी मृत्यु के बाद जिस तरह से हर दल के नेताओं ने उनके प्रति अपना सम्मान और अपनी भावनाएं प्रकट की, उससे मालूम होता है कि वह वाकई में एक जननेता थे। अब इसी जननेता के लिए समाजवादी पार्टी के एक प्रवक्ता आईपी सिंह ने भारत रत्न की मांग की है। आईपी सिंह ने इसके लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

पत्र में क्या लिखा है

पत्र में आईपी सिंह ने लिखा है, ''विगत सोमवार को समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का समापन हो गया। देश ने अपने सबसे प्रिय नेता मुलायम सिंह यादव को खो दिया। एक ऐसा नेता जिसका जीवन ही संघर्ष का दूसरा नाम है। एक ऐसा व्यक्तित्व जिसने सामाजिक न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी और अपना सर्वस्व राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया। 8 बार विधायक, 7 बार सांसद, 3 बार उत्तर प्रदेश सीएम और एक बार देश के रक्षा मंत्री रहते हुए भी नेता जी ने कभी जमीन नहीं छोड़ा।''

मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली

मुलायम सिंह यादव ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका बीते कई दिनों से मेदांता में इलाज चल रहा था और हालत काफी नाजुक थी। मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) 82 साल के थे और मेदांता के आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। रविवार दोपहर को जब मुलायम का 7वां हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया था। तब भी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत नाजुक थी। वह लाइफ सेविंग्स ड्रग्स पर थे और ICU में वेंटिलेटर पर थे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत