1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज बोले- ये जब जिहाद करके वापस चले जाएंगे, पुलिस तब डंडा ठोकने आएगी

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज बोले- ये जब जिहाद करके वापस चले जाएंगे, पुलिस तब डंडा ठोकने आएगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 24, 2022 02:25 pm IST,  Updated : Apr 24, 2022 02:27 pm IST

उन्होंने लिखा कि जब यह लोग जिहाद करके वापस चले जाएंगे तब पुलिस डंडा ठोकने आ जाएगी और कुछ दिनों बाद मामला जांच कमेटी में जाकर खत्म हो जाएगा, ऐसे मेहमानों के लिये कोल्ड ड्रिंक की एक दो पेटी, कुछ ओरिजनल वाली तीर कमान हर घर में होनी चाहिए।

Sakshi Maharaj- India TV Hindi
Sakshi Maharaj Image Source : PTI

Highlights

  • बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के फेसबुक पोस्ट पर मचा हंगामा
  • कहा- पुलिस आपको बचाने नहीं आएगी बल्कि खुद बचने के लिए किसी दड़बे में छिप जाएगी।
  • कहा- सुरक्षा के लिए कुछ ओरिजनल वाली तीर कमान हर घर में होनी चाहिए।

लखनऊ: यूपी के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक समुदाय की भीड़ की तस्वीर के साथ पोस्ट किया है, जिस पर विवाद हो गया है। उन्होंने लिखा, 'आपके गली-मोहल्ले या आपके घर पर अचानक से ये भीड़ आ जाए तो इससे बचने का कुछ उपाय है आपके पास! अगर नहीं है तो कर लीजिए, पुलिस बचाने नहीं आएगी बल्कि खुद बचने के लिए किसी दड़बे में छिप जाएगी।'

उन्होंने लिखा कि जब यह लोग जिहाद करके वापस चले जाएंगे तब पुलिस डंडा ठोकने आ जाएगी और कुछ दिनों बाद मामला जांच कमेटी में जाकर खत्म हो जाएगा, ऐसे मेहमानों के लिये कोल्ड ड्रिंक की एक दो पेटी, कुछ ओरिजनल वाली तीर कमान हर घर में होनी चाहिए। जय श्री राम।

साक्षी महाराज के इस फेसबुक पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 6 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके थे और 900 से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया था। इस पोस्ट को 675 लोगों ने शेयर भी किया था। 

Sakshi Maharaj Facebook Post
Image Source : SAKSHI MAHARAJ FACEBOOKSakshi Maharaj Facebook Post

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब साक्षी महाराज अपने बयान की वजह से सुर्खियों में आए हों। पहले भी उनके कई बयानों पर विवाद हो चुका है। जहांगीरपुरी हिंसा पर भी साक्षी के बयान पर विवाद हुआ था। उन्होंने पत्थरबाजी को पत्थर जिहाद का नाम दिया था। साक्षी महाराज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अक्सर फेसबुक पर अपने अपडेट्स देते रहते हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत