1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सपा नेता के रिश्तेदार के घर पर चला बुलडोजर, 10 बीघा ज़मीन पर हुआ था अवैध निर्माण

सपा नेता के रिश्तेदार के घर पर चला बुलडोजर, 10 बीघा ज़मीन पर हुआ था अवैध निर्माण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2022 01:08 pm IST,  Updated : Apr 06, 2022 01:08 pm IST

शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि कैराना के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार की अगुवाई में राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को मंडी समिति की 10 बीघा जमीन पर बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। 

सपा नेता के रिश्तेदार के घर पर चला बुलडोजर- India TV Hindi
सपा नेता के रिश्तेदार के घर पर चला बुलडोजर Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • सपा नेता के रिश्तेदार के घर पर चला बुलडोजर
  • 10 बीघा ज़मीन पर किया था अवैध निर्माण

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कैराना से समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक नाहीद हसन के रिश्तेदार के कथित अवैध कब्जे वाली 10 बीघा जमीन पर किए गए निर्माण को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया है। शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बुधवार को बताया कि कैराना के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार की अगुवाई में राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को मंडी समिति की 10 बीघा जमीन पर बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। 

उन्होंने बताया कि यह अतिक्रमण कैराना से सपा विधायक नाहीद हसन के रिश्तेदार सरवर हसन ने कई साल पहले किया था। कौर ने बताया कि जिला प्रशासन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चला रहा है और उसी के तहत यह कार्रवाई की गई है। इनपुट-भाषा

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत