1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: चोरी करने के बाद दुकान में ही डांस करने लगा चोर, देखें VIDEO

यूपी: चोरी करने के बाद दुकान में ही डांस करने लगा चोर, देखें VIDEO

 Published : Apr 20, 2022 02:49 pm IST,  Updated : Apr 20, 2022 02:49 pm IST

जिस दुकान से चोरी हुई वह पुलिस अधीक्षक के आवास के पास स्थित है। दुकान के मालिक अंशु सिंह ने कहा कि चोर ने सारी नकदी और हजारों रुपये का सामान चुरा लिया है।

CCTV Footage- India TV Hindi
CCTV Footage Image Source : TWITTER

चंदौली: दुकान में चोरी करने के बाद अगर चोर डांस करने लगे तो आप इसे क्या कहेंगे। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में चोरी की एक ऐसी ही घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जब एक चोर हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने की नीयत से घुस गया। वायरल वीडियो के अनुसार, चोर दुकान में घुसा। उसने दुकान में घुसकर नकदी और कुछ सामान चुराया और फिर वहीं डांस करने लगा।

चोर का चेहरा कपड़े से ढका हुआ था, उसने जाहिर तौर पर दुकान के अंदर एक सीसीटीवी कैमरा देखा और फिर उसके सामने डांस करने लगा।

दरअसल, जिस दुकान से चोरी हुई वह पुलिस अधीक्षक के आवास के पास स्थित है। दुकान के मालिक अंशु सिंह ने कहा कि चोर ने सारी नकदी और हजारों रुपये का सामान चुरा लिया है। इस अपराध का पता तब चला, जब सिंह ने टूटे शटर को देखकर अपनी दुकान खोली और फिर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

फुटेज में दिखाया गया कि चोर अपना चेहरा ढक कर दुकान में प्रवेश कर चोरी करता है और फिर डांस करके वहां से चुपके से भाग जाता है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने फुटेज को स्कैन किया है और जल्द ही अपराधी को पकड़ने की उम्मीद है।

(इनपुट- IANS)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत