1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचे योगी आदित्यनाथ, घायल पुलिस कर्मियों से की मुलाकात

BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचे योगी आदित्यनाथ, घायल पुलिस कर्मियों से की मुलाकात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2022 08:17 pm IST,  Updated : Apr 04, 2022 08:17 pm IST

योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात की और उनके साहस और पराक्रम की सराहना की। बता दें, योगी आदित्याथ पहले ही पांच लाख रुपए इनाम देने की घोषणा कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर के मेन गेट पर रविवार शाम धारदार हथियार लेकर जबरन घुसने की कोशिश करने वाले आरोपी को दबोचने में अपनी जान की परवाह न करने वाले जवानों का हौसला बढ़ाने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम खुद गोरखपुर आ गए।

यहां योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात की और उनके साहस और पराक्रम की सराहना की। बता दें, योगी आदित्याथ पहले ही पांच लाख रुपए इनाम देने की घोषणा कर चुके हैं।

उन्होंने हमलावर अहमद मुर्तजा अब्बासी को दबोचने के दौरान घायल और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीएसी के दो जवानों गोपाल गौड़ और अनिल पासवान से उनके पास जाकर मुलाकात की। उनके साहस और पराक्रम की मुक्तकंठ से सराहना की। 

योगी आदित्यनाथ ने सुनिश्चित किया कि उनके इलाज की सारी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। पीएसी के इन आरक्षियों और नागरिक पुलिस के आरक्षी अनुराग राजपूत के लिए पांच लाख रुपये इनाम की घोषणा मुख्यमंत्री ने सोमवार दोपहर में ही कर दी थी।

रविवार देर शाम हुई घटना के बाद से ही मुख्यमंत्री लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने बड़ी वारदात को नाकाम करने में घायल हुए पीएसी के जवानों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया था। योगी आदित्यनाथ ने घायल जवानों से घटनाक्रम की जानकारी ली। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत