1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आगरा के 'घटिया आजम खान' रोड का नाम हुआ अशोक सिंघल मार्ग, मेयर ने कहा- बदलते रहेंगे नाम

आगरा के 'घटिया आजम खान' रोड का नाम हुआ अशोक सिंघल मार्ग, मेयर ने कहा- बदलते रहेंगे नाम

 Published : Dec 20, 2021 09:56 am IST,  Updated : Dec 20, 2021 09:56 am IST

आगरा के मेयर नवीन जैन ने नारियल फोड़कर और पट्टिका का मार्ग के नामकरण की पट्टिका का लोकार्पण किया। अनावरण होते ही भारत माता के जयकारे गूंज उठे। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पूरे भारत में हिंदुओं को एकजुट करके आंदोलन को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाई थी।

आगरा के 'घटिया आजम खान'...- India TV Hindi
आगरा के 'घटिया आजम खान' रोड का नाम हुआ अशोक सिंघल मार्ग Image Source : TWITTER ANI

Highlights

  • आगर मेयर ने मार्ग के नामकरण की पट्टिका का लोकार्पण किया
  • अनावरण होते ही गूंज उठे भारत माता के जयकारे

आगरा: राम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विश्व हिंदू परिषद (VHP) के दिवंगत नेता अशोक सिंघल के नाम पर आगरा में घटिया आजम खान रोड का नाम बदलकर 'श्री अशोक सिंघल मार्ग' कर दिया गया है। रविवार को आयोजित समारोह में आगरा के मेयर नवीन जैन ने नारियल फोड़कर मार्ग के नामकरण की पट्टिका का लोकार्पण किया। अनावरण होते ही भारत माता के जयकारे गूंज उठे। आगरा के मेयर नवीन जैन ने कहा कि ये आगरा का सौभाग्य है कि अशोक सिंघल के नाम पर रोड का नाम रखा गया है।

सितंबर में नगर निगम बोर्ड की बैठक के दौरान सड़क का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया था। कुछ महीने पहले आगरा में 'मुगल रोड' का नाम बदलकर 'महाराजा अग्रसेन रोड' कर दिया गया था। नवीन जैन के अनुसार, सड़क का नाम बदलने का निर्णय सिंघल को सम्मानित करने के लिए लिया गया था, जिनका जन्म 1926 में घटिया आजम खान रोड स्थित एक घर में हुआ था। बाद में वह पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए और 1981 में विहिप के महासचिव बने।

उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पूरे भारत में हिंदुओं को एकजुट करके आंदोलन को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। जैन ने कहा कि 'गुलामी के दौर' की याद ताजा करने वाली जगहों के नाम बदलने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

वहीं, आपको बता दें कि नाम बदलने के फैसले पर विपक्षी दलों ने यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी जमीलुद्दीन ने कहा था कि ये नाम मिटाने की सियासत हो रही है लेकिन जो लोग नाम मिटा रहे हैं उनको जनता मिटा देगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत