1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Gonda News: गोंडा में मां ने अपनी दुधमुंही बच्ची को ट्रैक्टर के आगे फेंका, सामने आई शॉकिंग वजह

Gonda News: गोंडा में मां ने अपनी दुधमुंही बच्ची को ट्रैक्टर के आगे फेंका, सामने आई शॉकिंग वजह

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 01, 2022 08:44 pm IST,  Updated : Aug 01, 2022 08:44 pm IST

Gonda News: रविवार को दो भाइयों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था और उनमें से एक ने अपने दूसरे भाई के खेत जोतने और कब्जा करने का प्रयास किया। ट्रैक्टर को आगे बढ़ने से रोकने के लिए एक भाई की पत्नी गीता देवी अपनी नवजात बेटी को लेकर वहां पहुंची।

woman throws newborn in front of tractor- India TV Hindi
woman throws newborn in front of tractor Image Source : TWITTER

Highlights

  • ट्रैक्टर ड्राइवर तुरंत ब्रेक ना लगाता तो बच्ची की जान जा सकती थी
  • वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है
  • सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर खूब गहमागहमी मची हुई है

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची को ट्रैक्टर के सामने फेंक दिया, ताकि वह आगे न बढ़ सके। इस दौरान ड्राइवर ने दुर्घटना को टाल दिया और समय रहते ट्रैक्टर को रोक लिया। वीडियो वायरल होते ही मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी।

जानें क्या है पूरा मामला

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र के लाले मऊ गांव की है। रविवार को दो भाइयों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था और उनमें से एक ने अपने दूसरे के खेत जोतने और कब्जा करने का प्रयास किया। ट्रैक्टर को आगे बढ़ने से रोकने के लिए एक भाई की पत्नी गीता देवी अपनी नवजात बेटी को लेकर वहां पहुंची और ट्रैक्टर के सामने उसको फेंक दिया। इस पूरी घटना को एक स्थानीय निवासी ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया और वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

'ड्राइवर तुरंत ब्रेक ना लगाता तो बच्ची की जान जा सकती थी'
लाले मऊ निवासी दान बहादुर ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। दान बहादुर का कहना है कि इससे पहले गांव में हुई पंचायत में सभी लोगों का हिस्सा अलग कर दिया गया था। उसका भाई खुद सामने ना आकर अपनी पत्नी को विवाद में आगे कर देता है। उसकी पत्नी ने अपनी बच्ची को ट्रैक्टर के सामने फेंक दिया, यदि ट्रैक्टर ड्राइवर तुरंत ब्रेक ना लगाता तो बच्ची की जान जा सकती थी।

वहीं, एसपी गोंडा, आकाश तोमर ने कहा कि उन्होंने वीडियो क्लिप देखी है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर खूब गहमागहमी मची हुई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत