1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Gorakhpur Temple Attack : जाकिर नाइक के वीडियो देखता था मुर्तजा, लैपटॉप से मिले कई जिहादी स्पीच और दस्तावेज

Gorakhpur Temple Attack : जाकिर नाइक के वीडियो देखता था मुर्तजा, लैपटॉप से मिले कई जिहादी स्पीच और दस्तावेज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2022 01:02 pm IST,  Updated : Apr 05, 2022 01:02 pm IST

गोरखपुर मंदिर में रविवार को मुर्तजा अब्बासी ने हमला किया था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। मुर्तजा को सात दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। 

Gorakhpur Temple Attack Case- India TV Hindi
Gorakhpur Temple Attack Case Image Source : PTI

Highlights

  • मुर्तजा के लैपटैप से कई जिहादी वीडियो मिले
  • रविवार को गोरखनाथ मंदिर पर की थी हमले की कोशिश

Gorakhpur Temple Attack :  गोररखपुर मंदिर में हुए हमले के मामले की जांच में जुटी एजेंसियों को गहरी साजिश की आशंका है। आरोपी हमलावर मुर्तजा अब्बासी के लैपटॉप में इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के वीडियो मिले हैं। जाकिर नाइक वर्ष 2016 से फरार है। देश की सुरक्षा एजेंसियों को कई मामलों में जाकिर नाइक की तलाश है। लेकिन 2016 के बाद से जाकिर नाइक वापस भारत नहीं लौटा। जाकिर नाइक पर आतंकी संगठनों को फंडिंग, भड़काऊ भाषण, मनी लॉन्ड्रिंग, धार्मिक उन्माद फैलाने जैसे कई संगीन आरोप हैं। 

मुर्तजा की पहली पत्नी के घर पहुंची जांच टीम

गोरखपुर मंदिर में रविवार को मुर्तजा अब्बासी ने हमला किया था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। मुर्तजा को सात दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। इस बीच पुलिस मुर्तजा अब्बासी की पहली पत्नी के घर गाजीपुर पहुंची है जहां उसके परिजनों और करीबियों से पूछताछ होगी। मुर्तजा का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। जानकारी के मुताबिक पुलिस तलाक की वजह और मुर्तजा के तौर-तरीकों पर पूछताछ करेगी। बता दें कि जौनपुर में मुर्तज़ा की दूसरी शादी तय हो रही है। जौनपुर में मुर्तजा से जुड़ने जा रहे नए रिश्तेदारों से भी पूछताछ हो सकती है।

नवी मुंबई आरटीओ से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया था

उधर, मुंबई से इंडिया टीवी संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक मुर्तुजा ने नवी मुंबई आरटीओ से ड्राइविंग लाइसेंस भी ले रखा था। ड्राइविंग लाइसेंस पर मुर्तजा के जन्म की तारीख 15 जनवरी 1992 है।  मुर्तज़ा अब्बासी का परिवार नवी मुम्बई के मिलेनियम टॉवर में साल 2005 से 2015 तक फ्लैट A-9/304 में  रहता था। जानकारी के मुताबिक मुर्तजा वहां किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। वहीं आईआईटी में भी उसके ज्यादा दोस्त नहीं थे। मुर्तजा को सिनेमा देखने या माल में घुमने का ज्यादा शौक नहीं था।

अक्टूबर 2020 में गोरखपुर शिफ्ट हुआ था मुर्तजा का परिवार

नवी मुंबई में जहां पर मुर्तजा रहता था वह घर उसके परिवार ने साल 2013 में बेच दिया था और सी वुड्स इलाके के ताज रेजिडेंसी में वन बीएसके फ्लैट में शिफ्ट हो गया था। इसके बाद मुर्तजा का परिवार अक्टूबर 2020 में गोरखपुर शिफ्ट हो गया और इस फ्लैट को रेंट पर दे दिया। यूपी ATS टीम ने अब तक IIT बॉम्बे (पवई) से कोई मदद नहीं मांगी है। जरूरत होने पर टीम दोबारा जांच के लिए आएगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत