1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रियंका गांधी करेंगी पैदल मार्च, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारे को देंगी बढ़ावा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रियंका गांधी करेंगी पैदल मार्च, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारे को देंगी बढ़ावा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2022 05:33 pm IST,  Updated : Mar 06, 2022 05:33 pm IST

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महिलाओं और युवाओं के मुद्दे को भुनाने में लगी हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में पैदल मार्च करेंगी।

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Priyanka Gandhi Image Source : PTI

लखनऊ: कांग्रेस नारी शक्ति की बदौलत उत्तर प्रदेश में राजनीति की तस्वीर बदलने की कोशिश करने में लगी हुई हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में पैदल मार्च करेंगी। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की हुँकार पूरे देश में उद्घोष बनकर गूंज रही है। 8 मार्च को महिला दिवस पर लखनऊ 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मार्च के जरिए इतिहास रचने जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, आप भी इस मार्च में प्रियंका गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर इतिहास का हिस्सा बनिए।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महिलाओं और युवाओं के मुद्दे को भुनाने में लगी हुई है। चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने महिला उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा की थी। कांग्रेस के अनुसार, इस अभियान में पूरे देश से कांग्रेस पार्टी की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि शामिल होंगी।

सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला यह मार्च बेगम हजरत महल चौराहे से ऊदा देवी चौराहे तक वहां से होते हुए जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास खत्म होगा। वहीं इस मार्च में डॉक्टर्स, सेविकाओं, शिक्षिकाओं के साथ खेल और सिने जगत से जुड़ी महिलाओं के अलावा कांग्रेस की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगी।

इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने पूरी रूप रेखा तैयार कर ली है। प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी हुई हैं। पार्टी दावा कर रही है कि ये कार्यक्रम में भारी तादाद में महिलाओ के शामिल होने की उम्मीद लगाए जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत