1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. karnataka Hijab Controversy: 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगाने वाली मुस्लिम छात्रा को जमीयत उलेमा देगा 5 लाख का इनाम

karnataka Hijab Controversy: 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगाने वाली मुस्लिम छात्रा को जमीयत उलेमा देगा 5 लाख का इनाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2022 01:00 pm IST,  Updated : Feb 09, 2022 01:00 pm IST

जमीयत उलेमा ए हिंद (महमूद गुट) के राष्ट्रीय अध्य्क्ष मौलाना महमूद मदनी ने कर्नाटक के महात्मा गांधी कॉलेज उडुपी की बीबी मुस्कान खान को पांच लाख रुपये के इनाम में देने की घोषणा की है।

नारेबाजी करने वाली मुस्लिम छात्रा को 5 लाख का इनाम- India TV Hindi
नारेबाजी करने वाली मुस्लिम छात्रा को 5 लाख का इनाम Image Source : VIDEO/YOUTUBE

Highlights

  • बीबी मुस्कान खान को पांच लाख रुपये के इनाम में देने की घोषणा की है
  • जमीयत उलेमा ए हिंद (महमूद गुट) के राष्ट्रीय अध्य्क्ष मौलाना महमूद मदनी ने घोषणा की
  • मदनी ने धार्मिक स्वतंत्रता का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की

कर्नाटक में हिजाब पहनकर स्कूल कॉलेज में एंट्री का विवाद गहराता जा रहा है। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। इस बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मुस्लिम छात्रा स्कूटी खड़ी करके कॉलेज की तरफ जाने लगती है, लेकिन इस बीच कुछ लोग 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए आगे आ जाते हैं।

छात्रा भी लड़कों को देखने के बाद नारेबाजी करती है। अब इसको लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। यूपी जहां एक तरफ चुनाव होने जा रहे हैं, वहीं इसे राजनीतिक दल भी जोर-शोर से उठा रहे हैं। जमीयत उलेमा ए हिंद (महमूद गुट) के राष्ट्रीय अध्य्क्ष मौलाना महमूद मदनी ने कर्नाटक के महात्मा गांधी कॉलेज उडुपी की बीबी मुस्कान खान को पांच लाख रुपये के इनाम में देने की घोषणा की है।

साथ ही मदनी ने धार्मिक स्वतंत्रता का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है। दूसरी तरफ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मुद्दे को उठाकर मामले को नया रंग दे दिया है। प्रियंका गांधी ने इसे महिलाओं के अधिकारों का हनन बताया है। 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा, 'चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जीन्स हो या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है। यह अधिकार भारतीय संविधान भी देता है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो। लड़की हूं, लड़ सकती हूं।'

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत