1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Money laundering case: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को 7 दिन की ED रिमांड पर भेजा गया, जानें पूरा मामला

Money laundering case: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को 7 दिन की ED रिमांड पर भेजा गया, जानें पूरा मामला

 Reported By: Imran Laeek, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 05, 2022 06:17 pm IST,  Updated : Nov 05, 2022 06:43 pm IST

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को 7 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा गया है। ये रिमांड आज शाम से शुरू होगी। गौरतलब है कि इससे पहले ईडी ने घंटों पूछताछ के बाद अब्बास को गिरफ्तार किया था और फिर रिमांड में लेने की अर्जी डाली थी।

Abbas Ansari- India TV Hindi
मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी Image Source : ABBAS ANSARI (TWITTER)

Money laundering case: मऊ सदर से विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें 7 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा गया है। ये रिमांड आज शाम से शुरू होगी। बता दें कि पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी से हालही में प्रयागराज के ईडी दफ्तर में पूछताछ की गई थी। 

9 घंटे की पूछताछ के बाद हुए थे गिरफ्तार

ईडी ने अब्बास से 9 घंटों तक पूछताछ की थी, फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान ईडी दफ्तर के बाहर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात थी। अब्बास के अलावा ईडी ने उनके ड्राइवर करंडा गाजीपुर निवासी रवि कुमार शर्मा से भी पूछताछ की थी। ईडी ने अब्बास से मुख्तार से जुड़े मनी लांड्रिंग केस के सवाल पूछे थे और उनका बयान दर्ज किया था। 

लुकआउट नोटिस हुआ था जारी

बता दें कि मनी लॉन्डरिंग केस में विधायक अब्बास के खिलाफ 11 अक्टूबर को ईडी ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। इसके बाद जब उनसे पूछताछ शुरू हुई तो शुक्रवार दोपहर दो बजे से लेकर देर रात तक जारी रही। अब्बास से पूछताछ की वजह से ईडी ऑफिस में भी काफी गहमा गहमी रही। मुख्तार के तमाम समर्थक आसपास घूमते रहे।

विवादों से रहा है पुराना नाता

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी का विवादों से पुराना नाता रहा है। अब्बास अंसारी पर 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने और जनता को गुमराह करने के आरोप लगे थे। इस मामले में अब्बास अंसारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। इसी FIR को रद्द कराने के लिए अब्बास अंसारी ने याचिका दाखिल की थी। कोर्ट में ये याचिका खारिज होने के बाद अब अब्बास अंसारी पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी थी। 

अब्बास ने क्या कहा था?

अब्बास अंसारी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के दौरान बयान दिया था कि यूपी में सरकार बदलने के बाद अफसरों को 6 महीने तक नहीं हटने दिया जाएगा। उनसे पहले हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया था कि अखिलेश यादव से उनकी बात भी हो चुकी है। एक-एक से बदला लिया जाएगा। हालांकि उस दौरान चुनाव आयोग ने इस बयान पर अब्बास अंसारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे तक प्रचार पर रोक लगा दी थी और FIR भी दर्ज की गई थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत