1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आयुषी मर्डर केस में पिता के बाद मां भी गिरफ्तार, जानिए किस कारण से नाराज था परिवार?

आयुषी मर्डर केस में पिता के बाद मां भी गिरफ्तार, जानिए किस कारण से नाराज था परिवार?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 21, 2022 06:00 pm IST,  Updated : Nov 21, 2022 06:04 pm IST

मथुरा में हुए आयुषी हत्याकांड के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में माता और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। लंबी पूछताछ के बाद दो अहम कारण इस हत्या के पीछे माने जा रहे हैं। पढ़िए पूरी डिटेल।

आयुषी मर्डर केस - India TV Hindi
आयुषी मर्डर केस Image Source : FILE

मथुरा में हुए आयुषी मर्डर केस के मामले में पुलिस ने लड़की के माता पिता को गिरफ्तार किया है। लंबी पूछताछ के बाद ये माना जा रहा है कि दो वजहों से आयुषी की हत्या की गई है। एक कारण तो यह कि आयुषी ने घर में बता बिना दूसरी जाति के लड़के से विवाह किया। दूसरा कारण यह कि आयुषी कई दिनों तक घर से गायब रहती थी। इन्हीं वजहों से अपनी ही बेटी के खिलाफ माता पिता हो गए और गुस्सा इस कदर बढ़ा कि एक बेरहम हत्याकांड को अंजाम दे दिया गया। इस मामले में आयुषी के पिता के साथ ही उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे की एक सर्विस लेन के पास शुक्रवार को सूटकेस में जिस लड़की का शव मिला था, उसकी पहचान दिल्ली के बदरपुर की निवासी के रूप हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की पहचान 21 वर्षीय आयुषी यादव के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, उसकी मां को शवगृह में बुलाया गया और शव की शिनाख्त की गई।

17 नवंबर को घर से निकली थी आयुषी

आयुषी यादव मूल रूप से यूपी के गोरखपुर की रहने वाली थी, लेकिन वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र के मोलड़बंद क्षेत्र में रह रही थी। उसके पिता नितेश यादव इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। पुलिस मृतका के माता-पिता और भाई से भी पूछताछ कर रही है। 17 नवंबर की सुबह वह अपने घर से निकली थी उसके बाद परिजन अपने स्तर पर आयुषी की तलाश कर रहे थे। यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत FIR दर्ज की थी। आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत