1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह के निधन के बाद UP में 3 दिन का राजकीय शोक, CM योगी ने जताया शोक

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह के निधन के बाद UP में 3 दिन का राजकीय शोक, CM योगी ने जताया शोक

 Published : Oct 10, 2022 10:53 am IST,  Updated : Oct 10, 2022 11:48 am IST

Mulayam Singh Yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि, उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।

Mulayam Singh Yadav- India TV Hindi
Mulayam Singh Yadav Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन
  • लंबे समय से मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज
  • गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Mulayam Singh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद राज्य सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। मुलायम सिंह यादव का आज सुबह (10 अक्टूबर) निधन हो गया। 

उन्होंने दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका बीते कई दिनों से मेदांता में इलाज चल रहा था और हालत काफी नाजुक थी। मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) 82 साल के थे और मेदांता के आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। रविवार दोपहर को जब मुलायम का 7वां हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया था। तब भी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत नाजुक थी। वह लाइफ सेविंग्स ड्रग्स पर थे और ICU में वेंटिलेटर पर थे।

सीएम योगी ने जताया शोक 

वहीं मुलायम सिंह के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है। उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।"

सैफई के किसान परिवार में हुआ था मुलायम सिंह का जन्म

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) 3 बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने के अलावा देश के रक्षा मंत्री भी रहे थे। उनके बेटे अखिलेश यादव भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उस समय देश में ब्रिटिश शासन था और उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत या यूनाइटेड प्रॉविन्सेज के नाम से जाना जाता था।

उनके पिता का नाम सुघर सिंह यादव और मां का नाम मूर्ति देवी था। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पास राजनीति शास्त्र में तीन डिग्रियां थीं जिनमें इटावा के कर्म क्षेत्र पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज से ली गई बीए की डिग्री, शिकोहाबाद के एके कॉलेज से बीटी की डिग्री और आगरा यूनिवर्सिटी के भीम राव आंबेडकर कॉलेज से एमए की डिग्री शामिल है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत