1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में दर्दनाक हादसा, एक बाइक पर सवार थे 4 लोग, कंटेनर ने मारी टक्कर; 2 की गई जान

नोएडा में दर्दनाक हादसा, एक बाइक पर सवार थे 4 लोग, कंटेनर ने मारी टक्कर; 2 की गई जान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 05, 2023 02:27 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 02:27 pm IST

लखनऊ से दिल्ली की ओर आ रहे कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी दी। इससे बाइक काफी दूर जाकर गिरी। ऐसे में युवती भावना और शोभित की मौके पर ही मौत हो गई।

नोएडा में सड़क हादसा- India TV Hindi
नोएडा में सड़क हादसा Image Source : PIXABAY.COM

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नोएडा में बुधवार देर रात एक्सप्रेस वे पर सेक्टर-168 के पास एक कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृकों में एक युवती भी शामिल है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर चार लोग सवार थे। 

थाना एक्सप्रेस वे प्रभारी ने बताया कि एक बाइक पर चार तीन युवक और एक युवती बरौला लौट रहे थे। चारों बरौला में किराए के मकान में रहते थे। वहीं, लखनऊ से दिल्ली की ओर आ रहे कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी दी। इससे बाइक काफी दूर जाकर गिरी। ऐसे में युवती भावना और शोभित की मौके पर ही मौत हो गई।

कंटेनर चालक फरार हो गया

वहीं भावना का भाई कौशलेंद्र और एक अन्य सोनू घायल है। इनका इलाज चल रहा है। प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद कंटेनर चालक मौके पर गाड़ी को छोड़कर भाग गया। उसकी पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सड़क पर घना कोहरा था

वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। उस दौरान सड़क पर घना कोहरा था। ये सभी लोग ग्रेटर नोएडा के चाईफाई रेस्टोरेंट में काम करते थे। वहां से लौट रहे थे। गंभीर बात ये है कि चारो एक ही बाइक पर थे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत