1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में नौकरानी से मारपीट करने वाली महिला गिरफ्तार, पीड़ित के पिता ने लगाया अपहरण और शोषण करने का आरोप

नोएडा में नौकरानी से मारपीट करने वाली महिला गिरफ्तार, पीड़ित के पिता ने लगाया अपहरण और शोषण करने का आरोप

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 29, 2022 01:12 pm IST,  Updated : Dec 29, 2022 01:12 pm IST

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "नौकरानी के पिता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि फेज-3 थाना क्षेत्र के क्लियो काउंटी सोसाइटी में उनकी बेटी को बंधक बनाकर रखा गया था।"

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

नोएडा में नौकरानी से मारपीट करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सेक्टर 120 कहा है जहां के क्लियो काउंटी सोसायटी में घरेलू नौकरानी पर हमला करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पीड़िता के पिता पदम सिंह ने आरोपी शेफाली कौल पर अपनी बेटी के अपहरण और शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मंगलवार को फेज-3 थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई।

लिफ्ट से घसीटते वीडियो वायरल

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कौल को 20 वर्षीय पीड़िता अनीता को बालों से पकड़कर लिफ्ट से घसीटते हुए देखा जा सकता है, जबकि अनीता बचने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने भी ट्विटर का सहारा लिया और कहा कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नौकरानी पर खाने में नींद की गोली मिलाने का आरोप

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "नौकरानी के पिता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि फेज-3 थाना क्षेत्र के क्लियो काउंटी सोसाइटी में उनकी बेटी को बंधक बनाकर रखा गया था।" इस बीच, कौल ने दावा किया है कि उसकी मेड ने उसके घर से सामान चुराया था और यहां तक कि खाने में उसने नींद की गोलियां भी मिला दी थीं। आरोपी ने यह भी दावा किया कि उसके पास अपने आरोपों को साबित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और सबूत हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत