1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में हैवानियत: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने के बजाय उसकी भतीजी से रेप

नोएडा में हैवानियत: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने के बजाय उसकी भतीजी से रेप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2022 06:10 pm IST,  Updated : Mar 22, 2022 06:10 pm IST

सेक्टर पांच के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे चाचा भतीजी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। इस दौरान वहां पहुंचा एक युवक किशोरी को अपने साथ जबरन ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

Rape Victim- India TV Hindi
Rape Victim Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में सड़क दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार की मदद करने की बजाय उसकी भतीजी से दुष्कर्म करने जैसे हैवानियत का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है। थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर पांच के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे चाचा भतीजी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। इस दौरान वहां पहुंचा एक युवक किशोरी को अपने साथ जबरन ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सेक्टर 3 में पूजा सामग्री की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने थाना फेस-वन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक 18 मार्च को उनका भाई और उनकी 16 वर्षीया बेटी सेक्टर 8 स्थित नानी के घर गए थे। इस दौरान शिकायतकर्ता के भाई ने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी। उसके बाद वह किशोरी को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर सेक्टर पांच आ रहा था। रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल से एक बच्चा टकरा गया, जिसकी वजह से शिकायतकर्ता का भाई बेहोश हो गया।

पीड़िता के अनुसार वहां पर अजय नामक एक युवक आया तथा उसकी 16 वर्षीय बेटी को जबरन ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि बीती रात को पीड़ित ने थाना फेस-वन पुलिस में शिकायत की है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(इनपुट- एजेंसी)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत