1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. होली के दिन लखनऊ की कई मस्जिदों में बदला जुमे की नमाज पढ़ने का समय

होली के दिन लखनऊ की कई मस्जिदों में बदला जुमे की नमाज पढ़ने का समय

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2022 03:20 pm IST,  Updated : Mar 17, 2022 03:20 pm IST

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की तरफ मस्जिदों से होली के दिन जुमे की नमाज का समय बदलने के आग्रह पर लखनऊ में करीब 22 मस्जिदों में नमाज का समय बदला गया

Holi, Friday, Namaz, Masjid, Change, Namaz- India TV Hindi
Reprersentational Image Image Source : ANI FILE PHOTO

Highlights

  • बदला जुमे की नमाज पढ़ने का समय
  • होली के दिन लखनऊ के कई मस्जिदों में नमाज का समय बदला
  • इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने की थी अपील

लखनऊ: इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए होली के दिन मस्जिदों से जुमे की नमाज का समय बदलने के लिए बुधवार को आग्रह किया था । साथ ही ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद ने जुमे की नमाज के समय में बदलाव के अलावा स्थानीय मस्जिदों में नमाज पढ़ने का भी आग्रह किया था । चूंकि होली, शब-ए-बरात और शुक्रवार की नमाज एक ही दिन पड़ रहे हैं, इसलिए देश की गंगा-जमुनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह प्रयास किया गया।

करीब 22 मस्जिदों में बदला नमाज का समय

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के आग्रह के बाद जामा मस्जिद ईदगाह, मस्जिद ऐशबाग, अकबरी गेट पर एक मीनारा मस्जिद, मस्जिद शाहमीना शाह और मस्जिद चौक जैसी कुछ प्रमुख मस्जिदों सहित करीब 22 मस्जिदों ने जुमे की नमाज के समय को दोपहर 1.30 बजे के बाद बदल दिया है। 

चार साल पहले भी जुमे की नमाज का समय बदला था
होली के दिन ही शब-ए-बारात भी पड़ रहा है, इसलिए इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने मुसलमानों से मस्जिदों और अपने प्रियजनों की कब्रों पर शाम 5 बजे के बाद जाने के लिए कहा है और इस मौके पर आतिशबाजी करने से मना किया है। चार साल पहले भी मौलवियों ने जुमे की नमाज का समय बदला था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत