1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. PM Modi In Ayodhya: आज अयोध्या में छोटी दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, 5100 बत्ती से करेंगे मां सरयू की विशेष आरती

PM Modi In Ayodhya: आज अयोध्या में छोटी दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, 5100 बत्ती से करेंगे मां सरयू की विशेष आरती

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Oct 23, 2022 07:35 am IST,  Updated : Oct 23, 2022 08:37 am IST

PM Modi In Ayodhya: सरयू के तट से भगवान राम के जन्म स्थान तक पूरी अयोध्या रोशनी से जगमग कर रही है।

Representative image- India TV Hindi
Representative image Image Source : INDIA TV

Highlights

  • आज अयोध्या में छोटी दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी
  • 5100 बत्ती से करेंगे मां सरयू की विशेष आरती
  • पूजा के लिए 8 बेदी से वैदिक ब्राह्मण आयेंगे

PM Modi In Ayodhya: आज छोटी दिवाली है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रहेंगे। शाम को 6:25 पर 5100 बत्ती की विशेष आरती से पीएम मां सरयू की आरती उतारेंगे। इस दौरान सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वहां मौजूद रहेंगे। सरयू के तट से भगवान राम के जन्म स्थान तक पूरी अयोध्या रोशनी से जगमग कर रही है। प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर खास तैयारी चल रही है। पूजा के लिए 8 बेदी से वैदिक ब्राह्मण आयेंगे। पीएम मोदी करीब ढाई घंटा अयोध्या में रहेंगे। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

जानिए दौरे का शेड्यूल

प्रधानमंत्री आज शाम 4:55 बजे रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद शाम 5:05 पर राम मंदिर निर्माण का अवलोकन करेंगे। 5:40 बजे राम कथा पार्क में भगवान श्री राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:25 पर माम सरयू की आरती करेंगे और इसके बाद शाम 6:40 पर राम की पैड़ी पर आयोजित दीपोत्सव में शामिल होंगे। फिर शाम 7:25 बजे नया घाट सही पर ग्रीन डिजिटल फायर वर्क का निरीक्षण करेंगे। दीपोत्सव में कई देशों के राजदूत भी शामिल होंगे। 

निकाली जाएंगी 16 झाकियां

हर बार की तरह इस बार भी जगमग झाकियां निकाली जाएंगी। यहां 16 झाकियों को निकाला जाएगा।इन झांकियों में राम जन्मभूमि मॉडल, काशी कॉरिडोर, विजन 2047, 1090 तथा भगवान राम के जन्मकाल से लेकर राज्याभिषेक तक के दृश्यों का जीवंत चित्रण किया जाएगा। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रामायणकालीन शिक्षा पर आधारित सामाजिक संदेश देने वाली झांकी होगी। नगर भ्रमण करने वाली झांकियों से संबंधित कलाकार 16 रथों पर सवार होंगे, जो अपनी कला के जरिये रामायणकालीन दृश्यों को जीवंत करेंगे। इसके अलावा देश के अन्य इलाकों के कलाकार रथ के आसपास नृत्य करते चलेंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत