1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. PM Modi UP Visit: कल यूपी दौरे पर प्रधानमंत्री, लखनऊ में 80,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

PM Modi UP Visit: कल यूपी दौरे पर प्रधानमंत्री, लखनऊ में 80,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

 Reported By: Ruchi Kumar
 Published : Jun 02, 2022 06:14 pm IST,  Updated : Jun 02, 2022 06:20 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जून को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी लखनऊ में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 1406 परियोजनाओं के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @3.0 में भाग लेंगे।

PM Modi to visit Uttar Pradesh on June 3- India TV Hindi
PM Modi to visit Uttar Pradesh on June 3 Image Source : ANI

Highlights

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल उत्तर प्रदेश दौरा
  • ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @3.0 में हिस्सा लेंगे पीएम
  • लखनऊ में 1406 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

PM Modi UP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जून को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी लखनऊ में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 1406 परियोजनाओं के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @3.0 में भाग लेंगे। इन परियोजनाओं में कृषि और संबद्ध, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएसएमई, विनिर्माण, अक्षय ऊर्जा, फार्मा, पर्यटन, रक्षा एवं एयरोस्पेस, हथकरघा तथा कपड़ा आदि जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। इस समारोह में देश के उद्योग जगत के दिग्गज भी शामिल होंगे।

ये है पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। पीएम मोदी लगभग 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ पहुंचेंगे, जहां वे यूपी इन्वेस्टर्स समिट के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @3.0 में भाग लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:45 बजे कानपुर के परौंख गांव पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ पथरी माता मंदिर के दर्शन करेंगे। 

इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे पीएम डॉ. बी. आर. अंबेडकर भवन जाएंगे, जिसके बाद वह दोपहर 2:15 बजे मिलन केंद्र का दौरा करेंगे। यह केंद्र राष्ट्रपति का पैतृक घर है, जिसे सार्वजनिक उपयोग के लिए दान कर दिया गया था और एक सामुदायिक केंद्र (मिलन केंद्र) में परिवर्तित कर दिया गया था। इसके बाद वे दोपहर 2:30 बजे परौंख गांव में एक सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे।

80,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। परियोजनाओं में कृषि और संबद्ध, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएसएमई, विनिर्माण, अक्षय ऊर्जा, फार्मा, पर्यटन, रक्षा एवं एयरोस्पेस, हथकरघा तथा कपड़ा आदि जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। इस समारोह में देश के उद्योग जगत के दिग्गज भी शामिल होंगे।

बता दें कि 21-22 फरवरी, 2018 को यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018 आयोजित किया गया था, जबकि पहला ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 29 जुलाई, 2018 को और दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 28 जुलाई, 2019 को आयोजित किया गया था। पहले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान, 61,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था और दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में 67,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 290 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत