1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. टिक-टॉक स्टार लड़की से रेप-गर्भपात के आरोपी ने जेल से छूटते ही मचाया हुड़दंग, पुलिस ने फिर पकड़ा

टिक-टॉक स्टार लड़की से रेप-गर्भपात के आरोपी ने जेल से छूटते ही मचाया हुड़दंग, पुलिस ने फिर पकड़ा

 Published : Apr 05, 2022 11:38 pm IST,  Updated : Apr 05, 2022 11:38 pm IST

हाल ही में राजन पंडित उर्फ दिव्यांश तिवारी ने लखनऊ की गोसाईगंज जेल से छूटने के बाद गाड़ियों के काफिले के साथ रोड शो निकाला था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Police- India TV Hindi
Police Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

लखनऊ: टिक-टॉक स्टार लड़की से रेप और गर्भपात करवाने के आरोपी के जेल जेल से छूटने के बाद पुलिस ने दोबारा कार्रवाई की है। बता दें कि हाल ही में राजन पंडित उर्फ दिव्यांश तिवारी ने लखनऊ की गोसाईगंज जेल से छूटने के बाद गाड़ियों के काफिले के साथ रोड शो निकाला था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस ने दर्ज कराई राजन पंडित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस ने IPC की धारा 188 व 279 के तहत केस दर्ज किया है। इसके साथ ही 14500 रुपये का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऑनलाइन चालान भी किया है।

इससे पहले  21 नवंबर को मुम्बई की रहने वाली पीड़िता टिक-टॉक गर्ल की शिकायत के बाद लखनऊ के ही इंदिरानगर पुलिस ने राजन पंडित को जालसाजी, रेप केस और गर्भपात के आरोप में जेल भेजा था। सोमवार को जेल से छूटने पर माला पहनाकर लोगों ने स्वागत करते हुए काफिले के साथ रोड शो निकाला था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत