1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अहमद हसन का निधन, CM योगी ने जताया दु:ख

सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अहमद हसन का निधन, CM योगी ने जताया दु:ख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2022 04:30 pm IST,  Updated : Feb 19, 2022 04:30 pm IST

अहमद हसन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इससे पहले भी उनको उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सत्र के दौरान 16 दिसंबर को सीने में दर्द की शिकायत होने के बादगुरुवार को केजीएमयू के लॉरी कॉडियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था।

Ahmed Hasan- India TV Hindi
Ahmed Hasan Image Source : SOCIAL MEDIA

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का शनिवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। वह सपा के कद्दावर नेता थे। सपा की सरकार में वह स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। वह लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विधानसभा अध्यक्ष ह्दय नारायण दीक्षित ने दु:ख जताया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा विधान परिषद में नेता सदन अहमद हसन का शनिवार को निधन हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। इससे पहले भी उनको उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सत्र के दौरान 16 दिसंबर को सीने में दर्द की शिकायत होने के बादगुरुवार को केजीएमयू के लॉरी कॉडियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। जहां उनसे मिलने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे।

उनके घर से मिली जानकारी के अनुसार , सपा के वरिष्ठ नेता 75 वर्षीय अहमद हसन ने शनिवार को अंतिम सांस ली। उनको शनिवार तड़के तबीयत अधिक खराब होने के कारण भर्ती कराया गया था। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक पूर्व आइपीएस अफसर अहमद हसन मुलायम सिंह यादव की हर सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। उनको सपा विधान परिषद से ही सदन में लाती थी। पार्टी के थिंक टैंक माने जाने वाले अहमद हसन का विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान निधन समाजवादी पार्टी के लिए भी एक झटका माना जा रहा है।

अम्बेडकर नगर के मूल निवासी अहमद हसन अब लखनऊ में ही निवास कर रहे थे। उनके निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष ह्दय नारायण दीक्षित, सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा अन्य नेताओं ने शोक जताया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी उनके आवास पहुंचे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन का संदेश जानकर दु:खी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अहमद हसन भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने के उपरांत करीब 40 वर्षों से उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे। तत्कालीन सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सरलता सहजता एवं वाकपटुता के लिए जाने जाते रहे हैं। दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सपा की ओर से जारी बयान में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता जनाब अहमद हसन का इंतकाल अपूरणीय क्षति है! शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना। दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान।

(इनपुट- एजेंसी)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत