1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अखिलेश पर भड़के चाचा शिवपाल, बोले- 'अगर मुझसे दिक्कत है तो पार्टी से निकाल दें'

अखिलेश पर भड़के चाचा शिवपाल, बोले- 'अगर मुझसे दिक्कत है तो पार्टी से निकाल दें'

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Apr 21, 2022 04:11 pm IST,  Updated : Apr 21, 2022 04:11 pm IST

भाजपा में शामिल होने को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इसका खुलासा समय आने पर किया जाएगा कि क्या कर रहा हूं? कहां जा रहा हूं? किसी से कुछ भी नहीं छुपाऊंगा।

Shivpal Singh Yadav- India TV Hindi
Shivpal Singh Yadav Image Source : PTI (FILE PHOTO)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी से विधायक शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच दोनों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गया। अब दोनों एक दूसरे के खिलाफ बोल रहे हैं। इसी बीच शिवपाल ने कहा कि अगर उनको लगता है कि भाजपा से मेरे संपर्क हैं तो मुझे पार्टी से निकाल दें। वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं और मैं तो पार्टी का विधायक हूं।

शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते दिनों से कहा कि मेरे भाजपा से संपर्क हैं। अगर उनको लगता है कि भाजपा से मेरे संपर्क हैं तो मुझे विधानमंडल दल से निकाल क्यों नहीं देते हैं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के 111 विधायकों में से एक हूं। उनको तो मुझे समाजवादी पार्टी से निकालने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अगर उनको हमसे कोई भी दिक्कत है तो हमको पार्टी से बाहर कर दें।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात पर शिवपाल ने कहा कि मेरी उनसे कोई मुलाकत नहीं हुई। हो सकता है कि वो मेरे ही नाम के किसी व्यक्ति से मुलाकात की बात कर रहे हों। भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि इसका खुलासा समय आने पर किया जाएगा कि क्या कर रहा हूं? कहां जा रहा हूं? किसी से कुछ भी नहीं छुपाऊंगा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मैं तो आजम खां साहब से लगातार संपर्क में हूं। सीतापुर जेल में उनकी तबीयत बहुत खराब है। जल्दी ही सीतापुर जेल जाकर आजम खां साहब से मुलाकात के लिए फिर जाऊंगा।

शिवपाल लगातार भाजपा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर रहे हैं। बुधवार को उनका योगी प्रेम फिर दिखा। जसवंतनगर के सिद्धार्थ महाविद्यालय लुधपुरा में छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में जब प्रदेश में सपा की सरकार थी, तब विद्यार्थियों का तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए लैपटॉप वितरण आरंभ कराया गया। सपा सरकार की इस योजना को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए योगी सरकार का सहयोग मिला। वे धन्यवाद और बधाई के पात्र हैं। महत्वपूर्ण योजना को आगे बढ़ाने की वजह से छात्र-छात्राओं के हाथों में आधुनिक तकनीक पहुंच रही है।

(इनपुट- IANS)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत