1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. शराब के लिए पैसे मांग रहा था बेटा, न मिलने पर कर दी मां की हत्या

शराब के लिए पैसे मांग रहा था बेटा, न मिलने पर कर दी मां की हत्या

 Published : Oct 28, 2022 04:30 pm IST,  Updated : Oct 28, 2022 04:35 pm IST

बिजनौर के एएसपी (ग्रामीण) राम अर्ज ने बताया कि शुक्रवार सुबह चांदपुर थाना क्षेत्र के लेनपुरी गांव से देवेंद्र सैनी द्वारा अपनी मां समुंद्रा देवी का कथित तौर पर मर्डर कर देने की सूचना मिली।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक मां की ममता पर शराब भारी पड़ गई। जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में देवेंद्र नाम के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति अपनी मां से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था, जिसके लिए मां ने रुपये देने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साए देवेंद्र ने अपनी मां के सिर पर कथित तौर पर डंडे से वार किया, जिससे उसकी मां की मौत हो गई। पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपी देवेंद्र को हिरासत में ले लिया है। 

आरोपी से पुलिस की पूछताछ शुरू

जानकारी के मुताबिक देवेंद्र शराब का आदी था। अपर पुलिस अधीक्षक(ASP) राम अर्ज ने कहा कि शुक्रवार सुबह चांदपुर थाना क्षेत्र के लेनपुरी गांव से देवेंद्र सैनी (25) द्वारा अपनी मां समुंद्रा देवी (65) की कथित तौर पर डंडे से मारकर हत्या कर देने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलसि टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस के मुताबिक छानबीन में पता चला कि देवेंद्र गुरुवार रात को अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था, मगर मां ने पैसे देने से मना कर दिया। मां के मना करने से देवेंद्र गुस्सा गया और उसने अपनी मां के सिर पर डंडे से प्रहार किया, जिससे उसकी मां की मृत्यु हो गई। आरोपी बेटे के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर देवेंद्र को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

जमीन के टुकड़े के लिए की पिता की हत्या

शाहजहांपुर जिले से भी एक बेहद खौफनाक और बाप-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले में एक जमीन के टुकड़े के लिए एक बेटे ने कथित रुप से अपने बुजुर्ग पिता की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। एएसपी संजीव बाजपेई ने बताया कि मृतक (शरीफ) आज सुबह अपने खेत में ट्यूबवेल पर बैठे थे, उसी समय आरोपी बेटे ने अपने पिता का मर्डर कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक(शरीफ) के बेटे(बशीर) ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से लगातार कई बार प्रहार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।   

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत