1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के मुजफ्फरनगर में बंदरों का आतंक, भगाने के लिए छतों पर लगाए 'लंगूरों के कटआउट'

यूपी के मुजफ्फरनगर में बंदरों का आतंक, भगाने के लिए छतों पर लगाए 'लंगूरों के कटआउट'

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Dec 22, 2022 02:52 pm IST,  Updated : Dec 22, 2022 02:52 pm IST

सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने कहा कि वह इस खतरे से अवगत हैं और जल्द ही इस संबंध में आवश्यक कदम उठाएंगे।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर में बंदरों का आतंक देखा जा रहा है। लोग इनके उत्पात से काफी परेशान हो गए हैं। इसलिए इन्हें भगाने के लिए अपने छतों पर लंगूरों के कटआउट लगा रहे हैं। मामला जिले के गांधी कॉलोनी का है। यहां अधिकांश मकान मालिकों ने लंगूरों के कटआउट अपने घरों की छतों पर लगाया है। यह उन बंदरों को भगाने के लिए किया गया है जिनकी आबादी इस क्षेत्र में खतरनाक रूप से बढ़ गई है।

बंदरों को भगा देगा ये कटआउट?

एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद कॉलोनी के लोगों ने लंगूर के कटआउट लगाने का फैसला किया। राजकुमार त्यागी ने कहा, लंगूर के कट-आउट अब तक प्रभावी लगते हैं। हमने पहले उन्हें स्थानीय पार्क में रखा था। इससे फायदा हुआ था। अब हमने उन्हें घरों में रख दिया है और हमें उम्मीद है कि यह बंदरों को भगा देगा।

सिटी मजिस्ट्रेट ने क्या कहा? 

लोगों ने बताया कि समूह में आने, घर में घुसने, खाने-पीने का सामान उठा ले जाने और पौधे उखाड़ने के कारण बंदर लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने कहा कि वह इस खतरे से अवगत हैं और जल्द ही इस संबंध में आवश्यक कदम उठाएंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत