1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कुत्ते को रस्सी से बांधकर कार से घसीटा! वीडियो वायरल होने के बाद अलर्ट हुई पुलिस, आरोपी हामिद गिरफ्तार

कुत्ते को रस्सी से बांधकर कार से घसीटा! वीडियो वायरल होने के बाद अलर्ट हुई पुलिस, आरोपी हामिद गिरफ्तार

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Nov 27, 2022 10:38 pm IST,  Updated : Nov 27, 2022 10:40 pm IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में शहाबुद्दीन मार्ग पर हामिद नामक एक व्यक्ति ने एक कुत्ते को रस्सी से बांधकर अपनी कार से घसीटा । सूत्रों ने बताया कि इस मामले में उसके खिलाफ पशु क्रूरता निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुत्ते को रस्सी से बांधकर कार से घसीटा! - India TV Hindi
कुत्ते को रस्सी से बांधकर कार से घसीटा! Image Source : FILE PHOTO/TWITTER/DHFJODHPUR

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक कुत्ते को रस्सी से बांधकर कार से खींचने के आरोप में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में शहाबुद्दीन मार्ग पर हामिद नामक एक व्यक्ति ने एक कुत्ते को रस्सी से बांधकर अपनी कार से घसीटा । सूत्रों ने बताया कि इस मामले में उसके खिलाफ पशु क्रूरता निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हामिद की कार भी ज़ब्त कर ली गई है। यह कार्यवाही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। 

गाजियाबाद से भी आई थी ऐसी खबर

बता दें, इससे पहले गाजियाबाद से दिल दहलाने देने वाला वीडियो सामने आया था । यहां के दो युवकों ने एक कुत्ते को फांसी के फंदे से लटकाकर मार डाला। वीडियो सामने आने के बाद आनन-फानन में पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया । वीडियो में दो शख्स एक कुत्ते को फांसी के फंदे पर लटकाए हुए दिख रहे थे। 

कुत्ते से गांव के लोग परेशान थे

मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद ग्रामीण सहमे हुए थे । वह किसी से भी इस मामले में बात नहीं करना चाहते थे। ग्रामीणों का कहना था कि जिस कुत्ते का वीडियो अब वायरल हुआ है। वह लगभग तीन महीने पुराना है। उस कुत्ते से गांव के लोग परेशान थे। तब युवकों ने आपस में मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत