1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP BJP Chief: यूपी BJP अध्यक्ष का आज हो सकता है ऐलान, जानिए रेस में आगे हैं कौन-कौन नाम?

UP BJP Chief: यूपी BJP अध्यक्ष का आज हो सकता है ऐलान, जानिए रेस में आगे हैं कौन-कौन नाम?

 Published : May 28, 2022 04:07 pm IST,  Updated : May 28, 2022 04:07 pm IST

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कल कार्यकारिणी की बैठक हुई है, लिहाजा आज बीजेपी अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। 

BJP likely to announce UP party chief today - India TV Hindi
BJP likely to announce UP party chief today  Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की आज घोषणा संभव
  • ओबीसी-ब्राह्मण समुदाय से हो सकता नया अध्यक्ष
  • 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तय होगा नाम

UP BJP Chief: उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कल कार्यकारिणी की बैठक हुई है, लिहाजा आज बीजेपी अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। यूपी भाजपा के सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी या ब्राह्मण समुदाय से हो सकता है। बता दें कि पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री आवास पर चार घंटे के प्रवास के दौरान मंत्रियों के साथ-साथ संगठन के लोगों से भी बातचीत की थी।

2024 के लोकसभा चुनाव पर नजर

विधान परिषद में नेता पद से डॉ. दिनेश शर्मा की विदाई के बाद से उनके नाम पर भी कयास लग रहे हैं। इसके अलावा श्रीकांत शर्मा और दो सांसदों के नाम की भी खूब चर्चा में है। यूपी में साल 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की योजना पर काम कर रही है।

दरअसल, भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस स्थिति में पार्टी देश के सबसे बड़े राज्य में एक ऐसे चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जो पार्टी की नीतियों को निचले स्तर तक ले जाने में कामयाब हो। ऐसे में स्वतंत्र देव सिंह के उत्तराधिकारी के नामों पर कयासों का बाजार गरमाया हुआ है। 

रेस में हैं इन नेताओं के नाम 

 
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने कार्यक्रमों को गंभीरतापूर्वक लागू कराने के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर मंथन कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को बीजेपी नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बीजेपी ब्राह्मण और पिछड़ा वर्ग से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है। वहीं पश्चिम यूपी से नए अध्यक्ष बनने की संभावना ज्यादा प्रबल बताई जा रही है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नामों की चर्चा है। 

खबर है कि बीजेपी योगी सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, ब्राम्हण समाज से सांसद हरीश द्विवेदी, सतीश गौतम, महेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के नाम पर मंथन कर सकती है। पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत