1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Budget 2022-23 : योगी सरकार के बजट पर आया अखिलेश का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

UP Budget 2022-23 : योगी सरकार के बजट पर आया अखिलेश का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

 Published : May 26, 2022 04:30 pm IST,  Updated : May 26, 2022 04:30 pm IST

UP Budget 2022-23 : अखिलेश यादव ने कहा-प्रदेश की बीजेपी सरकार से जनता को सिर्फ धोखा मिला है।

Akhilesh Yadav, SP- India TV Hindi
Akhilesh Yadav, SP Image Source : PTI

Highlights

  • अब भी सपा सरकार के काम ही दिख रहे हैं-अखिलेश
  • बजट तो छठा है लेकिन सब कुछ घटा है-अखिलेश

UP Budget 2022-23 : समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार के बजट को आंकड़ों का मकड़जाल बताते हुए कहा बीजेपी (BJP) सरकार के इस छठे बजट में कुछ बढ़ा नहीं बल्कि सब कुछ घटा है। सपा सुप्रीमो ने कहा-प्रदेश की बीजेपी सरकार से पिछले पांच साल में जनता को सिर्फ धोखा मिला है। उन्होंने कहा-यह बजट तो छठा है लेकिन इस बजट में सब कुछ घटा है। 

दिल्ली के बजट को जोड़कर बनाया गया बजट-अखिलेश

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट के तहत वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2022—23 के लिये  6 लाख करोड़ से ज्यादा (6,15,518.97 करोड़ रुपये)  का बजट पेश किया है। यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। हालांकि अखिलेश ने इसे गलत बताते हुए कहा, ‘‘तालियां तो बज रही हैं मगर यह दिल्ली के बजट को जोड़कर बनाया गया बजट है। अब भी सपा सरकार के काम ही दिख रहे हैं। जिस सरकार ने कहा था कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, आज हम 2022 में हैं। छठवां बजट पेश हुआ है। क्या हमारे किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी?'' 

इस बजट से गांवों में उदासी-अखिलेश

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरीके से महंगाई बढ़ी है और लगातार बढ़ रही है, उससे राहत के लिये इस बजट में कुछ भी नहीं है। इस बजट से गांवों में उदासी है। नौजवान जो उम्मीद लगा कर बैठा था कि उसे नौकरी और रोजगार मिलेगा। आंकड़ों में तो दिखाई दे रहा है कि नौकरी और रोजगार दिया गया है मगर जमीन पर गांव में अब भी बड़े पैमाने पर नौजवानों के पास रोजगार नहीं है।’’ (इनपुट-भाषा)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत