1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Crime News: गोरखपुर में बालकनी बनाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, तीन जख्मी

UP Crime News: गोरखपुर में बालकनी बनाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, तीन जख्मी

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 25, 2022 12:01 am IST,  Updated : Jul 25, 2022 12:01 am IST

UP Crime News: यूपी के गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र में रविवार को एक बालकनी बनाने को लेकर एक विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि इसमें गोली भी चल गई, जिस कारण तीन लोग घायल हो गए।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र में रविवार को एक बालकनी बनाने को लेकर एक विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि इसमें गोली भी चल गई, जिस कारण तीन लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बस्ती जिले में तैनात पुलिस कांस्टेबल प्रमोद यादव अपने भाई और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ खजनी थाना क्षेत्र के मौदहामंगल गांव में अपने मकान की बालकनी का निर्माण करवा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के राजधारी यादव, राजनाथ यादव और सुलेमान यादव ने मौके पर पहुंचकर कंस्ट्रक्शन के काम का विरोध किया। इसके बाद वहां तनाव बढ़ गया और गोली चल गई।

गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया

दूसेर पक्ष ने यह कहते हुए निर्माण कार्य का विरोध किया कि इसका निर्माण उनकी जमीन के ऊपर हो रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हिंसा शुरू हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने गोली चलाई जिससे तीन लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अवस्थी ने बताया कि हालात के मद्देनजर गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत