1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार का जोरदार एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

यूपी: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार का जोरदार एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2022 05:48 pm IST,  Updated : Mar 26, 2022 06:55 pm IST

कल ही यूपी सरकार-2 में केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। मौर्य के बेटे योगेश मौर्य अपने कुछ साथियों के साथ फॉर्च्यूनर कार से पीताबंरा माता के दर्शन करने दतिया और फिर सतना के लिए निकले थे।

yogesh maurya car accident- India TV Hindi
yogesh maurya car accident Image Source : SOCIAL MEDIA

जालौन: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश कुमार मौर्य की फॉरच्यूनर की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस हादसे में केशव मौर्य के बेटे योगेश बाल-बाल बच गए और पूरी तरह सुरक्षित हैं। बता दें कि फॉरच्यूनर में सवार बाकी लोग भी सुरक्षित हैं हालांकि एक्सीडेंट काफी भयानक था। इस सड़क हादसे में केशव मौर्य के बेटे की फॉरच्यूनर को काफी नुकसान पहुंचा है। सड़क हादसे की यह घटना यूपी के जालौन की है।

आपको बता दें कि कल ही यूपी सरकार-2 में केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। इससे पहले भी सरकार में वह डिप्टी सीएम के पद की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। उनके बेटे योगेश मौर्य अपने कुछ साथियों के साथ फॉर्च्यूनर कार से पीताबंरा माता के दर्शन करने दतिया और फिर सतना के लिए निकले थे। कार को उनका ड्राइवर चला रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कालपी के अमलताश तिराह के पास से उनकी कार गुजर रही थी। इस बीच सड़क क्रॉस कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी कार के पिछले हिस्से पर तेजी से टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रैक्टर भी दो हिस्सों में बंट गया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। दुर्घटना में कार सवार योगेश मौर्य और अन्य लोग बाल बाल बच गए। हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और प्राथमिक चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें दूसरे वाहन से गंत्वय के लिए रवाना कराया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत