1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: ट्रांसफर-पोस्टिंग विवाद के बाद आज योगी सरकार 'दिल्ली दरबार' में, बैठक में हो सकती है ये बड़ी घोषणा

UP News: ट्रांसफर-पोस्टिंग विवाद के बाद आज योगी सरकार 'दिल्ली दरबार' में, बैठक में हो सकती है ये बड़ी घोषणा

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 23, 2022 11:44 am IST,  Updated : Jul 23, 2022 11:51 am IST

UP News: आपको बता दें कि यूपी में ट्रांसफर विवाद के बाद कई विभागों के मंत्री और अधिकारियों के बीच का विवाद सामने आया है। जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे वाला पत्र भी सामने आया था। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था।

Yogi Adityanath, KP Maurya and Brajesh Pathak with Amit Shah- India TV Hindi
Yogi Adityanath, KP Maurya and Brajesh Pathak with Amit Shah Image Source : FILE

Highlights

  • कई मंत्रियों और अधिकारियों के बीच बना हुआ है विवाद
  • हाल ही में जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने इस्तीफे की पेशकश की थी
  • PWD मंत्री जितिन प्रसाद भी बताये जा रहे हैं नाराज

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में उपजा 'ट्रांसफर' विवाद अब दिल्ली दरबार पहुंच गया है। आज दिल्ली में आलाकमान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक की मुलाकात होगी। इस मुलाकात के लिए योगी आदित्यनाथ और ब्रजेश पाठक शुक्रवार देर शाम दिल्ली पहुंचे वहीं केशव प्रसाद मौर्या गुरूवार से ही दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को भी केशव प्रसाद दिल्ली में ही थे और यहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। 

माना जा रहा है कि ट्रांसफर विवाद का जिन्न बाहर निकलने के बाद आलाकमान ने ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को मिलने के लिए बुलाया है। आपको बता दें कि यूपी में ट्रांसफर विवाद के बाद कई विभागों के मंत्री और अधिकारियों के बीच का विवाद सामने आया है। जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे वाला पत्र भी सामने आया था। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। 

आलाकमान से हो सकती है मुलाकात

केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। सूत्रों का दावा है कि आज CM योगी और ब्रजेश पाठक की मुलाकात भी जेपी नड्डा से हो सकती है। इसमें यूपी के सियासी हालात पर चर्चा हो सकती है। CM की अमित शाह से भी मुलाकात हो सकती है।

बैठक में होगी नए प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के नाम पर चर्चा 

इसके साथ ही चर्चा चल रही है कि इस मुलाकात के बाद यूपी संगठन को अपना नया मुखिया भी मिल सकता है। पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा गर्म है कि बीजेपी के संगठन में बड़ा फेरबदल किया जायेगा। कहा जा रहा है कि पिछले लगभग 9 सालों से प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल को किसी और राज्य की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके साथ ही नया प्रदेश अध्यक्ष भी चुना जाना है। क्योंकि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं औ बीजेपी में एक व्यक्ति-एक पद की परम्परा रही है और इसी के हिसाब से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष छोड़ना पड़ सकता है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में इस बारे में भी मंत्रणा हो सकती है और जल्द ही नए नामों का ऐलान भी हो सकता है। है। कहा जा रहा था कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद दोनों पदों के लिए नए नामों का ऐलान हो जाएगा। अब राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट भी आ गया। संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री की भाजपा आलाकमान से मुलाकात के बाद इन नामों की घोषणा हो जाए। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत