1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: अपने होटल में देवी-देवताओं की तस्वीर वाले अखबार में चिकन रखकर बेच रहा था शख्स, रोका तो...

UP News: अपने होटल में देवी-देवताओं की तस्वीर वाले अखबार में चिकन रखकर बेच रहा था शख्स, रोका तो...

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 04, 2022 04:00 pm IST,  Updated : Jul 04, 2022 04:00 pm IST

तालिब हुसैन नामक व्यक्ति अपने होटल में देवी-देवताओं के चित्र वाले कागजों में चिकन रखकर बेच रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की थी, जिस पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी।

Police- India TV Hindi
Police Image Source : PTI (FILE PHOTO)

Highlights

  • लोगों की शिकायत पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी
  • तफ्तीश के दौरान पुलिस दल पर चाकू से हमला किया गया
  • देवी-देवताओं की तस्वीरों वाले अखबार की प्रतियां और चाकू बरामद

UP News: उत्तर प्रदेश के सम्भल नगर में देवी-देवताओें की तस्वीरों वाले अखबार में चिकन रखकर बेचने से रोकने पर पुलिस दल पर चाकू से हमला करने के आरोप में एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय कुमार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को बताया कि संभल कोतवाली क्षेत्र में तालिब हुसैन नामक व्यक्ति अपने होटल पर देवी-देवताओं के चित्र वाले कागजों पर चिकन रखकर बेच रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की थी, जिस पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि तफ्तीश के दौरान तालिब ने पुलिस दल पर चाकू से हमला किया।

तफ्तीश के दौरान पुलिस दल पर चाकू से हमला

संभल कोतवाली क्षेत्र में तालिब हुसैन नामक व्यक्ति अपने होटल में देवी-देवताओं के चित्र वाले कागजों में चिकन रखकर बेच रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की थी, जिस पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि तफ्तीश के दौरान तालिब ने पुलिस दल पर चाकू से हमला किया।

अखबार की प्रतियां और हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद
उन्होंने बताया कि इस मामले में रविवार देर रात तालिब के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 153 'अ' (वैमनस्य फैलाना), 295 ए (किसी वर्ग के धर्म का अपमान करने के आशय से उपासना के स्थल को क्षति पहुंचाना या अपवित्र करना), 353 (सरकारी काम में बाधा डालना) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मिश्रा ने बताया कि मौके से देवी-देवताओं की तस्वीरों वाले अखबार की प्रतियां और हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत