1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: गोंडा के एक घर में भीषण धमाका, एक महिला की मौत, सामने आया ASP का बयान

UP News: गोंडा के एक घर में भीषण धमाका, एक महिला की मौत, सामने आया ASP का बयान

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 24, 2022 03:48 pm IST,  Updated : Oct 24, 2022 03:48 pm IST

UP News: यूपी के गोंडा में एक घर में हुए धमाके की वजह से एक महिला की मौत हो गई है और उसके बेटे को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। इस मामले में एएसपी शिवराज प्रजापति का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना आज सुबह 9 बजे मिली थी।

UP News- India TV Hindi
UP News Image Source : ANI

Highlights

  • गोंडा के एक घर में भीषण धमाका
  • एक महिला की मौत
  • नवाबगंज के संचरही मोहल्ले के एक घर की घटना

UP News: यूपी के गोंडा के एक घर में भीषण धमाके की खबर है। ये धमाका इतना तेज था कि इसमें एक महिला की मौत हुई है। घटना नवाबगंज के संचरही मोहल्ले के एक घर की है। ASP शिवराज प्रजापति ने बताया, 'आज सुबह 9 बजे सूचना मिली कि नवाबगंज के संचरही मोहल्ले के एक घर में धमाका हुआ है। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।'

उन्होंने बताया, 'घटना में एक महिला की मौत हुई है और उसके बेटे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी मिली है कि पहले मंजिल पर सिलेंडर फटा और ये भी पता चला कि बेटे ने पटाखा बेचने के लिए अपने घर में उसे रखा था। ऐसे में संभावना है कि इसी वजह से ये घटना घटी।'

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत