1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: मायावती ने सपा और अखिलेश यादव पर बोला बड़ा हमला, कहा: 'इनकी बीजेपी से मिलीभगत, विपक्षी पार्टियों को सावधान रहने की जरूरत'

UP News: मायावती ने सपा और अखिलेश यादव पर बोला बड़ा हमला, कहा: 'इनकी बीजेपी से मिलीभगत, विपक्षी पार्टियों को सावधान रहने की जरूरत'

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Sep 10, 2022 01:50 pm IST,  Updated : Sep 10, 2022 01:50 pm IST

UP News: मायावती ने ट्विटर पर लगातार तीन ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव और सपा को निशान पर लिया है। इसके साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी पर भी हमलावर हुई हैं। मायावती ने कहा कि सपा अपना जनाधार खोटी जा रही है।

Mayawati- India TV Hindi
Mayawati Image Source : PTI

UP News: उत्तर प्रदेश में जल्द ही निकाय चुनाव होने वाले हैं। सभी दल मैदान में उतर चुके हैं और एक-दूसरे पर हमलावर हैं। पार्टियां टीवी से लेकर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। वहीं इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर हमला बोला है।

'सपा की आपराधिक तत्वों से खुली सांठगांठ'

मायावती ने ट्विटर पर लगातार तीन ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव और सपा को निशान पर लिया है। इसके साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी पर भी हमलावर हुई हैं। मायावती ने कहा कि सपा अपना जनाधार खोटी जा रही है। मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा कि,  सपा यूपी में अपना जनाधार खोती जा रही है, जिसके लिए उसका अपना कृत्य ही मुख्य कारण है। परिवार, पार्टी व इनके गठबंधन में आपसी झगड़े, खींचतान तथा आपराधिक तत्वों से इनकी खुली सांठगांठ व जेल मिलान आदि की खबरें मीडिया में आमचर्चाओं में है तो फिर लोगों में निराशा क्यों न हो। 

'सपा की बीजेपी से मिलीभगत'

इसके साथ ही मायावती ने सपा को बीजेपी के साथ अंदरुनी मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। मायावती ने लिखा कि, "साथ ही, सपा की भाजपा के साथ अन्दरुनी मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है और यही खास वजह है कि सपा के मुख्य विपक्षी पार्टी होने पर बीजेपी सरकार को यहाँ वाकओवर मिला हुआ है व सरकार को अपनी मनमानी करने की छूट है। इससे आमजनता व खासकर मुस्लिम समाज का जीवन त्रस्त व उनमें काफी बेचैनी।"

'अन्य विपक्षी पार्टियों को भी सपा से सावधान रहने की ज़रूरत'

मायावती ने विपक्षी पार्टियों से सपा से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि, "सपा मुखिया अपनी इसी प्रकार की जनविरोधी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों के खिलाफ अक्सर अनर्गल व बचकानी बयानबाजी आदि करके व करवाकर लोगों का ध्यान बांटने का प्रयास करते रहते हैं, जिससे लोगों व देश की अन्य विपक्षी पार्टियों को भी सपा से सावधान रहने की ज़रूरत है।"  

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत