1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: कौशांबी के बीजेपी नेता संजय जायसवाल के बेटे से खेलते समय चल गई पिस्टल, 11 साल के बच्चे की मौत

UP News: कौशांबी के बीजेपी नेता संजय जायसवाल के बेटे से खेलते समय चल गई पिस्टल, 11 साल के बच्चे की मौत

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 31, 2022 02:00 pm IST,  Updated : Jul 31, 2022 02:18 pm IST

UP News: भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल के बेटे से खेल-खेल में गोली चल गई है, जिसमें एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई है।

UP News- India TV Hindi
UP News Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • बीजेपी नेता संजय जायसवाल के बेटे से चली गोली
  • गोली लगने से पड़ोस में रहने वाले 11 साल के बच्चे की मौत
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

UP News:  यूपी के कौशांबी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल के बेटे से खेल-खेल में गोली चल गई है, जिसमें एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई है। गोली सीधे बच्चे के सीने में लगी और उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामला करारी थाना के अशोक नगर का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कैसे हुई घटना?

भाजपा जिला महामंत्री संजय जायसवाल अशोक नगर मोहल्ले में रहते हैं। यहां शाम के करीब 6 बजे बच्चे आपस में खेल रहे थे। पड़ोसी रामेश्वर प्रसाद का 11 साल का बेटा अनंत वर्मा भी इस खेल में शामिल था। बच्चे घर के अंदर खेल रहे थे और घर में कई मौजूद नहीं था। इसी दौरान ये बच्चे एक कमरे में घुस गए, जहां संजय जायसवाल की लोडेड पिस्टल रखी हुई थी। जायसवाल के बच्चे ने खेल-खेल में इससे फायर कर दिया और गोली सीधे अनंत के सीने में जाकर लगी। इसके बाद अनंत जमीन पर गिर गया और बच्चे डर गए।

बच्चों ने अनंत की मां को दी जानकारी

अचानक हुई इस घटना से बच्चे डर गए और उन्होंने अनंत की मां को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद परिजन अनंत को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर फौरन पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

शनिवार की है घटना 

ये घटना शनिवार शाम की है। जायसवाल के बेटे की उम्र भी महज 10 साल है और मृतक की उम्र 11 साल है। मृतक के परिजनों के बीच शोक का माहौल है और अचानक जिगर के टुकड़े की मौत से परिवार को सदमा लगा है। परिजनों का ये भी आरोप है कि पुलिस जिला मंत्री के प्रेशर में है और कार्यवाही में ढील दे रही है। 

मृतक के पिता रामेश्वर प्रसाद का कहना है कि उनके 3 बच्चे हैं, जिसमें अनंत सबसे बड़ा था। उन्होंने कहा कि ये कैसा घर है, जहां रिवाल्वर को बच्चों को खेलने के लिए दे दिया जाता है।  शादी के 3 साल बाद बड़ी दुवाओं के बाद उनके घर बच्चा हुआ था, लेकिन वो ऐसे चला जाएगा, ये नहीं पता था। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत