1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Road Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

UP Road Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

 Published : May 07, 2022 10:49 am IST,  Updated : May 07, 2022 11:00 am IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। थाना नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

UP Road Accident- India TV Hindi
UP Road Accident Image Source : FILE PHOTO

Road Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। थाना नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।  इस घटना पर पीएम मोदी ने भी गहरा दुख जताया है। ये हादसा थाना नौहझील इलाके के माइल स्टोन 68 पर हुआ। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार कार में नौ लोग सवार थे। मरने वालों में 3 महिलाएं, 3 पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। ये हादसा आगरा से नोएडा जाते समय हुआ। टक्कर लगने के बाद अज्ञात वाहन मौके से गायब हो गया है।

चालक को झपकी आने की वजह से हुआ हादसा!

कार में परिवार के 9 लोग सवार थे। ये सभी हरदोई के संडीला इलाके के रहने वाले थे और नोएडा के सदकपुर इलाके में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी शादी में शामिल होने के लिए हरदोई आए थे, यहां से वापस जाते समय हादसा हुआ। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। पुलिस को आशंका है कि झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से चल रही वैगन आर गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। पुलिस जब पहुंची तो मौके पर और कोई दूसरा वाहन नहीं था। हादसा नौहझील क्षेत्र में हुआ है। हादसे में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को एक्सप्रेस-वे से हटवाया। 

कार को कटर से काटकर घायलों को निकाला

पुलिस ने बताया कि सुबह एक वाहन चालक ने डायल-112 को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को क्षतिग्रस्त कार से निकाला। टक्कर में कार का अगला हिस्सा पिचक गया था। ऐसे में कटर से कार को काटकर घायलों को निकाला गया। इस मशक्कत में काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे।

हादसे पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया शोक

पुलिस सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा है। इस घटना पर पीएम मोदी ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मथुरा के इस दर्दनाक हादसे में सीएम योगी ने भी दुख जताया है। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत