1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: दिल्ली में 2 आतंकियों के पकड़े जाने के बाद अयोध्या में बढ़ाई गई सुरक्षा, चेक किए जा रहे आधार कार्ड

यूपी: दिल्ली में 2 आतंकियों के पकड़े जाने के बाद अयोध्या में बढ़ाई गई सुरक्षा, चेक किए जा रहे आधार कार्ड

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 16, 2023 08:52 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 10:47 pm IST

अयोध्या के सीओ शैलेंद्र गौतम ने बताया है कि शहर में सुरक्षा को बढ़ाया गया है और यहां आने वाले लोगों के आधार कार्ड चेक किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार जो भी कार्रवाई हो सकती है, उसे किया जा रहा है।

Ayodhya- India TV Hindi
अयोध्या में हो रही चेकिंग Image Source : ANI

लखनऊ:  दिल्ली में 2 आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में सुरक्षा बढ़ाई गई है। इस मामले में अयोध्या के सीओ शैलेंद्र गौतम का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, 'शहर के संवेदनशील चौराहों पर चेकिंग की जा रही है। अयोध्या में प्रवेश करने वाले लोगों से नागरिकता और आधार कार्ड मांगा जा रहा है।'

मिली जानकारी के मुताबिक, अयोध्‍या में सोमवार को तगड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था रही। इस दौरान पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। अयोध्‍या और कैंट रेलवे स्‍टेशन पर भी जमकर चेकिंग हुई। 

खबर मिली है कि अयोध्‍या के प्रमुख मंदिरों के आस-पास भी चेकिंग को टाइट किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां होटलों और धर्मशालाओं में रुकने वालों की भी जानकारी ले रही हैं। सरयू तट पर भी पुलिस अलर्ट मोड में है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत