1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: प्रधानमंत्री को राम और मुख्यमंत्री को कृष्ण बताने पर हुई पिटाई, FIR दर्ज

UP: प्रधानमंत्री को राम और मुख्यमंत्री को कृष्ण बताने पर हुई पिटाई, FIR दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2022 10:37 pm IST,  Updated : Apr 07, 2022 10:37 pm IST

बुधवार को 45 वर्षीय कामरान हसीब ने प्रधानमंत्री को राम और मुख्यमंत्री को कृष्ण का अवतार बताया था तथा सरकार की कुछ योजनाओं की तारीफ की थी।

Uttar Pradesh Police- India TV Hindi
Uttar Pradesh Police Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री को क्रमश: राम और कृष्ण का अवतार बताने पर पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित का इस समय जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह साजवान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर बारादरी थाना में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि मामला बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी के घेरजाफर खां मोहल्ले का है। 

तहरीर के मुताबिक, बुधवार को 45 वर्षीय कामरान हसीब ने प्रधानमंत्री को राम और मुख्यमंत्री को कृष्ण का अवतार बताया था तथा सरकार की कुछ योजनाओं की तारीफ की थी। शिकायत के मुताबिक, इसके बाद पड़ोसियों ने उसे लाठी, डंडों से पीटा जिसमें उसे चोटें आईं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत