1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: गैंगरेप के आरोपियों के घर पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, पुलिस ने कहा- ध्वस्त कर देंगे पूरा मकान

यूपी: गैंगरेप के आरोपियों के घर पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, पुलिस ने कहा- ध्वस्त कर देंगे पूरा मकान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2022 02:19 pm IST,  Updated : Apr 02, 2022 02:19 pm IST

ये पूरा मामला सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र के चालाकपुर का है। यहां 2 भाइयों पर गैंगरेप का आरोप है और ये दोनों भाई फरार थे। इन्हें पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने बुलडोजर का सहारा लिया।   

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath Image Source : PTI/FILE

Highlights

  • गैंगरेप के आरोपियों के घर पहुंचा योगी सरकार का बुलडोजर
  • पुलिस ने कहा- ध्वस्त कर देंगे पूरा मकान
  • सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र के चालाकपुर का मामला

सहारनपुर: यूपी में योगी सरकार एक बार फिर अपराधियों पर नकेल कस रही है। इस बार योगी सरकार ने सहारनपुर जिले में गैंगरेप के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया है। इस दौरान यूपी पुलिस ने ये भी कहा कि अगर अरोपी थाने नहीं पहुंचे तो पूरा घर ध्वस्त कर देंगे। 

ये पूरा मामला सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र के चालाकपुर का है। यहां 2 भाइयों पर गैंगरेप का आरोप है और ये दोनों भाई फरार थे। इन्हें पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने बुलडोजर का सहारा लिया। 

 
दरअसल थाना चिलकाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर गांव जलालपुर पहुंचे। इसके बाद पूरे गांव में पुलिस ने ढोल बजाकर ये सूचना दी कि अगर गैंगरेप के आरोपी कहीं छुपे हैं तो बाहर आ जाएं और खुद को पुलिस के हवाले कर दें। लेकिन जब आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। 

पुलिस गैंगरेप के आरोपियों के घर पहुंची और उनके घर पर बुलडोजर चढ़ा दिया। इस दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के माध्यम से आरोपियों को ये संदेश देने की कोशिश की, यदि रात तक आरोपी खुद थाने नहीं पहुंचे तो पूरा घर ध्वस्त कर दिया जाएगा।

गैंगरेप के आरोपियों की पहचान आमिर और आसिफ पुत्र शराफत निवासी ग्राम चालाकपुर, थाना चिलकाना, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। बाद में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत